
मुंबई: बॉलीवुड के ‘हीरो नं.1′ गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा की उस बात पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर में उनके शामिल होने के बारे में कहा था. सुनीता ने कहा था कि गोविंदा ने यशवर्धन की फिल्म इंडस्ट्री में आने की कोशिश में मदद नहीं की. साथ ही गोविंदा ने अपने अफेयर की अफवाहों पर भी सफाई दी है.
एक इंटरव्यू में गोविंदा से उनकी पत्नी सुनीता द्वारा लगाए गए आरोप के बारे में पूछा गया. उनसे कहा गया कि उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेटे की जगह बनाने के लिए गोविंदा ने कुछ नहीं किया है. इस गोविंदा ने मुस्कुराते हुए कहा, किसी ने तो पूछा. मैंने सोचा कि मेरी स्पर्धा, द्वेष, ईर्ष्या ये सभी कारकताएं किसी प्रकार से तकलीफ ना दे. खासकर के बच्चों के लिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसलिए मैंने अपने परिवार के लिए पॉलिटिक्स छोड़ दी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि पॉलिटिकल लाइफ मेरे परिवार की जिंदगी में रुकावट डाले और मेरे बच्चों पर बुरा असर डाले.’
एक्टर ने यशवर्धन के करियर के लिए दिए गए गाइडेंस के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “मैंने नाडियाडवाला से कहा, तो उन्होंने यश को अपनी गाइडेंस दी कि कैसे फिल्में बनाई जाती हैं, काम किया जाता है. और मुझसे ज्यादा पूछा नहीं गया. और ऐसे घर में एक माहौल तैयार था, जिसमें कि मैं फिल्मी रिश्ते में नाकामयाब रहा. मैं यश के लिए कहा रहा हूं कि वो मुझसे बेहतर एक्टर निकलेगा. वह टेक्निकली मुझसे बेहतर हैं.’
सुनीता के आरोपो और अफेयर पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा, ‘कब नहीं लगा मुझपर आरोप. शुरू-शुरू में जब लड़कियों को टच करने में मेरा हाथ कांपता था, तब भी आरोप लगा था. तो जो आरोप लगा रहे हैं वो मेरे बचपन का प्यार है..प्यार के मामले में मेरा कभी प्रॉपर नहीं चला. जवानी के प्यार ने भी मुझे छोड़ दिया. अब जो प्यार हो रहा है, किसी के सोचने के मुताबिक, ये बुढ़ापे का है.’
अपने प्रोफेशनल कलीग्स के लिए रिस्पेक्ट के बारे में बात करते हुए, ‘हीरो नंबर 1’ एक्टर ने शेयर किया, ‘मैंने 4-4 सुपरस्टार्स, मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है. मैंने कभी उनकी तरफ देखा नहीं. एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो. मैं सभी आर्टिस्ट्स और हीरोइन्स लोगों का धन्यवाद देता हूं. मेरी जो फिल्में चली हैं, सालों साल तक राज कर पाया हूं, उसमें म्यूजिक डायरेक्टर्स, फिल्म के गानें और मेरी हीरोइन्स, इन्हीं लोगों का सहयोग रहा है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी मम्मी एक हीरोइन थीं. मैंने कभी किसी हीरोइन के साथ मिसबिहेव नहीं करता. अब ऐले में वह नाम ले रही हैं. मैंने देखा है. मुझे ऐसे शब्द पसंद नहीं हैं. मैं क्षमा मांगता हूं, मेरी जो न्यूकमर्स हैं ताकि मैं चाह रहा हूं कि मैं सब लोगों के साथ काम करूं. कहीं डर न जाए कि इसके साथ कैसे काम करना है इसके प्रोडक्शन में काम ही नहीं करेंगे.’
गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 से हुई है. वह टीना और यशवर्धन के माता-पिता हैं. टीना ने 2015 में ‘सेकंड हैंड हस्बैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, वहीं यशवर्धन जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं.



