Saturday, February 14, 2026
Technology

TRAI ला रहा अपील फीचर, टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी होगी खत्म, देना होगा जवाब!..

TRAI ला रहा अपील फीचर, टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी होगी खत्म, देना होगा जवाब!..
TRAI ला रहा अपील फीचर, टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी होगी खत्म, देना होगा जवाब!..

TRAI DND App Appeal Feature: क्या आपके पास भी दिनभर में कई बार स्पैम कॉल्स या मैसेज आते हैं? शिकायत करने के बाद भी आपका टेलीकॉम कंपनी कोई एक्शन नहीं लेती है? जवाब अगर हां है तो बहुत ही जल्द आपकी परेशानी दूर होने वाली है. भारत के टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने आम मोबाइल यूजर्स की इस परेशानी को दूर करने का फैसला ले लिया है. अब न केवल स्पैम कॉल की शिकायत करना आसान होगा बल्कि अगर आप कंपनी के जवाब से खुश नहीं हैं तो आप सीधे ऐप की सहायता से अपील भी कर सकेंगे. सिर्फ यही नहीं आने वाले महीने यानी मार्च में TRAI अपने पॉपुलर ऐप्स MyCall और MySpeed का भी नया वर्जन पेश करने जा रहा है जिससे 5G स्पीड चेक करना और कॉल ड्रॉप की रिपोर्ट करना और भी आसान हो जाएगा.

TRAI मोबाइल यूजर्स की सुविधाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब TRAI अपने DND यानी Do Not Disturb ऐप में अपील फीचर लाने की तैयारी में है. इससे वे यूजर्स जो अपने टेलीकॉम ऑपरेटर की शिकायत के समाधान से खुश नहीं हैं सीधे ऐप में जाकर अधिकारी से अपील कर सकेंगे. TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार के अनुसार आने वाले समय में यूजर्स सर्विस देनी वाली कंपनी के जवाब से खुश नहीं होने पर ऐप के अन्दर ही अपील दर्ज करा सकेंगे. हालांकि अभी इस फीचर के लॉन्च की तारीख तय नहीं की गई है.

TRAI ने DND ऐप का नया वर्जन भी लॉन्च कर दिया है. यह ऐप स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज की शिकायत करने के लिए बनाया गया है.

नए ऐप की खास बातें जान लीजिए.

यह ऐप कई भाषाओं में उपलब्ध है

कम स्टेप में शिकायत दर्ज करने की सुविधा

SMS हेडर या 1600 सीरीज नंबर के भेजने वाले का नाम जानने की सुविधा

ड्यूल सिम फोन के लिए बेहतर सपोर्ट

प्रेफरेंस मैनेजमेंट सिस्टम में भी सुधार

TRAI के मुताबिक इस साल 2025 में 31 लाख अनचाहे कमर्शियल कम्युनिकेशन की शिकायतें मिलीं जिनमें से 17 लाख शिकायतें DND ऐप के माध्यम से रिकार्ड की गई हैं. इससे पता चलता है कि यह ऐप यूजर्स के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है.

मार्च में आएगा MyCall ऐप

अगले महीने यानी मार्च में TRAI MyCall ऐप का नया वर्जन लॉन्च करेगा.

यह ऐप यूजर्स को कॉल क्वालिटी से जुड़ी समस्याओं को दर्ज करने की सुविधा देगा. इससे नेटवर्क की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

5G टेस्टिंग के साथ नया MySpeed ऐप

TRAI ने MySpeed ऐप का भी नया वर्जन पेश कर दिया है.

इस ऐप की खास बातें हैं- 5G स्पीड टेस्ट की सुविधा, मोबाइल नेटवर्क के साथ-साथ फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड और Wi-Fi स्पीड टेस्ट, रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग, लैपटॉप पर स्पीड टेस्ट के लिए वेब पोर्टल.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply