Wednesday, March 25, 2026
CrimeIndiaTrending

18 बच्चों के बाप से लिया बदला… गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया, फिर सामने करवा दी हत्या, इस बात से थी परेशान!

18 बच्चों के बाप से लिया बदला… गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया, फिर सामने करवा दी हत्या, इस बात से थी परेशान!
18 बच्चों के बाप से लिया बदला… गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया, फिर सामने करवा दी हत्या, इस बात से थी परेशान!

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. चार दिनों से लापता गुलहसन उर्फ मुन्ना का शव रविवार को शारदा सहायक नहर में एक बोरी में बंद मिला. पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने प्रेम, ब्लैकमेलिंग और साजिश की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी बयां की है.

मृतक गुलहसन (50 वर्ष) मानधाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तरका गांव के पूर्व प्रधान थे. उनकी निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है। गुलहसन की दो पत्नियां (किस्मतुल निशा और अम्बिया बानो) हैं और दोनों से उनके कुल 18 बच्चे हैं. पूरा परिवार एक साथ रहता था, जिनमें से अभी सिर्फ एक बेटी की शादी हुई है. 17 बच्चे अभी भी पिता के साये में पल रहे थे, लेकिन एक प्रेम प्रसंग के चलते अब उनके सिर से पिता का हाथ उठ गया है.

प्रेमिका ने जाल बिछाकर बुलाया

पुलिस के मुताबिक, गुलहसन का सुमन देवी नामक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. सुमन का आरोप है कि गुलहसन उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और मिलने के लिए दबाव बनाता था. इसी से तंग आकर सुमन ने उसे रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया. 18 मार्च को सुमन ने गुलहसन को मिलने के बहाने जेठवारा के बगियापुर बुलाया. वहां सुमन का भाई अतुल गौतम और उसका दोस्त अरुण पहले से घात लगाकर बैठे थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जैसे ही गुलहसन पहुंचा, सुमन की आंखों के सामने उसके भाई ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पहचान छिपाने के लिए शव को बोरी में भरा और शारदा सहायक नहर में फेंक दिया.

कॉल डिटेल ने खोला राज

गुलहसन 18 मार्च से लापता थे. परिजनों ने दो दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जब मोबाइल की Call Detail Record (CDR) खंगाली, तो आखिरी बातचीत सुमन से होने की पुष्टि हुई. हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर सुमन टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस की कार्रवाई

मानधाता पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके भाई और दोस्त की तलाश में दबिश दी जा रही है. इस घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल है, क्योंकि गुलहसन एक मिलनसार व्यक्ति माने जाते थे, लेकिन उनकी निजी उलझनों ने इस दर्दनाक अंत की पटकथा लिख दी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply