Saturday, March 21, 2026
Gazab

दोस्त से बदला लेने के लिए उसकी पत्नी से ही रचाई शादी, रोहतास में अजब प्रेम की गजब कहानी!..

दोस्त से बदला लेने के लिए उसकी पत्नी से ही रचाई शादी, रोहतास में अजब प्रेम की गजब कहानी!..
दोस्त से बदला लेने के लिए उसकी पत्नी से ही रचाई शादी, रोहतास में अजब प्रेम की गजब कहानी!..

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने दोस्ती, भरोसा और रिश्तों की मर्यादा तीनों पर एक साथ सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक युवक चुपके से अपने ही करीबी दोस्त के घर पहुंच गया. उसका इरादा अपने दोस्त की पत्नी से मिलने का था. बताया जाता है कि दोनों के बीच पहले से ही नजदीकियां बढ़ चुकी थीं. इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया और परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. जैसे ही यह बात गांव में फैली इससे माहौल गरमा गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई और रातभर पंचायत, बहस और हंगामे का दौर चलता रहा.

रातभर चली इस पंचायत के बाद सुबह मामला एक नए मोड़ पर पहुंच गया. गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों को दिनारा स्थित हनुमान मंदिर ले जाया गया. जहां दुर्गा देवी को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी कर ली. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरा घटनाक्रम सबके सामने हुआ. घटना के दौरान युवक की जमकर पिटाई भी की गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिससे वह घायल हो गया. बाद में उसे दिनारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया.

बताया जा रहा है कि महिला की शादी जून 2021 में नटवार थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. शादी के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे. इसी दौरान पति का दोस्त उनके घर आने-जाने लगा. धीरे-धीरे यह संबंध दोस्ती से आगे बढ़कर प्रेम संबंध में बदल गया. महिला का एक पांच साल का बेटा भी है जो फिलहाल अपनी मां के साथ है. इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पंचायत में आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया और महिला का पति भी इस शादी के दौरान मौजूद रहा.

जानकारी के अनुसार प्रेमी युवक ने यह भी बताया कि उसके दोस्त ने किसी मामले को लेकर पहले उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था. उसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया. फिलहाल यह अनोखा मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इसे दोस्ती में विश्वासघात और रिश्तों के टूटते भरोसे से जोड़कर देख रहे हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply