
Chandra Grahan 2026 India Time and Sutak Kaal: भारतीय समय के अनुसार आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 03.20 से लेकर शाम 06.46 बजे तक रहेगा. जिसका सूतक काल 9 घंटे पहले सुबह 6 बजकर 20 मिनट से ही शुरू हो जाएगा. करीब साढ़े 3 घंटे का यह चंद्र ग्रहण भारत में कुछ ही मिनट के लिए नजर आएगा. नासा की मानें तो भारत के ज्यादातर शहरों में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट से दिखना आरंभ हो सकता है. इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में ग्रहण का नजारा करीब 20 से 25 मिनट तक दिखाई दे सकता है. वहीं अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण दिखने का समय अलग-अलग रह सकता है.
आज चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण की शुरुआत (पेनुम्ब्रल): दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर
भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देने का समयः शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम बजे से शाम 6 बजकर 46 मिनट तक
चंद्र ग्रहण समाप्त: शाम 6 बजकर 46 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले सुबह सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही खत्म हो जाएगा.
भारत के प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण दिखने का समय
हालांकि साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ राज्यों में ही नजर आएगा. सबसे अच्छा नजारा पूर्वोत्तर राज्यों में दिख सकता है. उस पर भी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखना इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आसमान साफ हो और प्रदूषण कम हो. बेहतर होगा कि चंद्र ग्रहण का अच्छा नजारा देखने के लिए खुले मैदान और ऊंचाई पर जाना सही रहेगा. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है. अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण कब नजर आएगा, जानिए शहरवार समय.
आपके शहर में चंद्र ग्रहण दिखने का समय
शहर ग्रहण आरंभ ग्रहण समाप्त
दिल्ली-एनसीआर शाम 06:26 शाम 06:46
प्रयागराज शाम 06:08 शाम 06:46
कानपुर शाम 06:14 शाम 06:46
वाराणसी शाम 06:04 शाम 06:46
ईटानगर शाम 05:07 शाम 06:46
पटना शाम 05:55 शाम 06:46
रांची शाम 05:55 शाम 06:46
कोलकाता शाम 05:43 शाम 06:46
चेन्नई शाम 06:21 शाम 06:46
बेंगलुरु शाम 06:32 शाम 06:46
हैदराबाद शाम 06:26 शाम 06:46
भुवनेश्वर शाम 05:54 शाम 06:46
गुवाहाटी शाम 05:27 शाम 06:46
चंद्र ग्रहण के दौरान रखें ये सावधानियां
चंद्र ग्रहण को हिंदू धर्म और ज्योतिष में अशुभ समय माना गया है इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक लगते ही खाना-पीना, पूजा-पाठ, सारे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। साथ ही जिन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अशुभ हो, उन्हें बाहर जाने, जोखिम भरे काम ना करने, अहम निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए. उन्हें ना तो ग्रहण काल के दौरान बाहर निकलना चाहिए, ना नुकीले-धारदार चीजों का उपयोग करना चाहिए. वरना गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा रहता है.
चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं?
जी हां, चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देख सकते हैं. सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष चस्मा लगाने की जरूरत नहीं होती है. बस इस बात का ध्यान रखें कि चंद्र ग्रहण का अच्छा नजारा देखने के लिए ऊंचाई वाले और खुले स्थान को चुनें, जहां कृत्रिम रोशनी कम हो. ताकि ग्रहण साफ नजर आ सके. चूंकि भारत में जब चांद नजर आना शुरू होगा, तब तक उसे ग्रहण लगे हुए करीब ढाई घंटे का समय हो चुका होगा, लिहाजा शाम को चंद्रोदय हल्की लालिमा लिए हुए होगा.





