
Ranveer Singh Receives Threat: अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिली है। उन्हें एक अनजान शख्स ने वॉइस नोट भेजकर धमकी दी है और करोड़ों रुपये की रकम मांगी है। अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अगले महीने ‘धुरंधर 2’ रिलीज होगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बीच उन्हें एक वॉइस नोट भेजकर धमकी दी गई है। कहा जा रहा है कि एक अनजान शख्स ने अभिनेता से करोड़ों रुपये की रकम मांगी है।
जांच में जुटी पुलिस
मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉइस नोट व्हॉट्सएप पर मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए हैं। मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है और धमकी भेजने वाले का पता लगा रही है’।
बढ़ाई गई रणवीर के घर के बाहर सुरक्षा
रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मुंबई पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। इस बीच अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
रणवीर-दीपिका की सोसाइटी के लोगों ने जताई चिंता
अभिनेता रणवीर सिंह को एक तरफ वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई है और करोड़ों की फिरौती मांगी गई है। वही दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका मुंबई की जिस सोसाइटी में रहते हैं, उस सोसाइटी के लोगो ने बड़ी संख्या में तैनात सशत्र गार्ड को लेकर चिंता जताई है। सोसाइटी की तरफ से पुलिस को पत्र लिखा गया है। एक तरफ एक्टर को धमकी मिलने पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर उसी सुरक्षा को लेकर सोसायटी में सवाल उठ रहे हैं।
रोहित शेट्टी के घर हुई थी गोलीबारी
बीते 31 जनवरी को देर रात लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई में जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी। उनके घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग को अंजाम दिया गया। उस दौरान रोहित घर पर ही मौजूद थे। हालांकि, गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।






