
Shakun Apshakun: शकुन शास्त्र के अनुसार, हमारे आस-पास होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भविष्य में मिलने वाली खुशियों और सफलताओं का संकेत देती हैं. हालांकि इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन ज्योतिष और मान्यताओं में विश्वास रखने वाले लोग इन्हें आने वाले सुनहरे समय का इशारा मानते हैं. खासतौर पर रुपयों और पैसों से जुड़े शकुन सीधे तौर पर आर्थिक स्थिति और समृद्धि से जुड़े होते हैं.शकुन शास्त्र के मुताबिक, रुपये-पैसों से जुड़े शकुन कई शुभ या अशुभ संकेत देते हैं. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सड़क चलते हुए अचानक जेब से पैसा गिर जाता है या लेन-देन के दौरान अचानक पैसा हाथ से छूटकर नीचे गिर जाता है. ऐसे में लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि आखिर पैसों से जुड़े ये शकुन या अपशकुन किस बात की ओर इशारा करते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं रुपये-पैसों से जुड़े ऐसे ही कुछ शकुनों के बारे में, जो गुप्त संकेत देते हैं.
चलते समय जेब से पैसे गिरना
अगर आप किसी जरूरी काम या बिजनेस मीटिंग के लिए घर से निकल रहे हैं और अचानक आपकी जेब या कपड़ों से पैसे जमीन पर गिर जाएं, तो इसे एक सकारात्मक संकेत माना जाता है. शकुन शास्त्र के अनुसार, इसका अर्थ है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, वह बिना रुकावट के पूरा होगा. साथ ही, यह निकट भविष्य में होने वाले आर्थिक लाभ की ओर भी इशारा करता है.
लेन-देन के दौरान धन का गिरना
अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी को पैसे दे रहे होते हैं या ले रहे होते हैं और अचानक नोट या सिक्के हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाते हैं. इसे अपशकुन समझने की भूल न करें. यह इस बात का प्रतीक है कि आपकी निवेश की हुई योजनाएं अब फल देने वाली हैं. व्यापार और नौकरी में उन्नति के साथ-साथ यह अचानक धन प्राप्ति का भी संकेत है.
जमीन पर पड़ा हुआ सिक्का मिलना
रास्ते में चलते समय अचानक किसी सिक्के का मिल जाना बेहद भाग्यशाली माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, सिक्के का मिलना इस बात का प्रमाण है कि आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ अपने पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त है. यह संकेत देता है कि आपके रुके हुए काम जल्द ही गति पकड़ेंगे और आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.
कपड़े बदलते समय पैसों का गिरना
अगर आप कपड़े बदल रहे हैं और तभी आपकी जेब से पैसे निकलकर फर्श पर बिखर जाएं, तो यह आने वाले अच्छे समय का सूचक है. यह शकुन इस बात का संदेश देता है कि आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है. वहीं, अगर किसी वजह से आपका कोई प्रोजेक्ट अटका हुआ है, तो समझ लीजिए कि अब उसके पूरे होने का समय आ गया है.
बच्चे से धन मिलना
शकुन शास्त्र में बच्चों को ईश्वर का रूप माना गया है. अगर आप कहीं जा रहे हैं और अचानक कोई छोटा बच्चा आकर आपके हाथ में पैसे रख दे या आपको पैसे दे, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है. यह आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने का संकेत है और यह दर्शाता है कि धन आगमन के नए स्रोत खुलने वाले हैं.




