Thursday, March 12, 2026
Bollywood

अभी अभी: नहीं रहा ये मशहूर चाइल्ड एक्टर, घर में पड़ी मिली लाश, फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंम!..

अभी अभी: नहीं रहा ये मशहूर चाइल्ड एक्टर, घर में पड़ी मिली लाश, फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंम!..
अभी अभी: नहीं रहा ये मशहूर चाइल्ड एक्टर, घर में पड़ी मिली लाश, फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंम!..

Child Actor Hari Murali Found Dead: फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर है. कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके चाइल्ड एक्टर हरीमुरारी की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक हरीमुरारी अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए. इनकी उम्र महज 27 साल थी. इस खबर ने मलयालम इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. किसी का इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अचानक ऐसा क्या हो गया.

27 साल के एक्टर की मौत
हरी मुरारी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 50 फिल्मों में काम किया और अब इंडस्ट्री में बतौर वीएफएक्स आर्टिस्ट एक्टिव थे. हरीमुरारी की डेड बॉडी उनके केरल के पय्यानूर में पाई गई. फिलहाल, एक्टर की डेड बॉडी को पप्यानूर के बेबी मोमोरियल अस्पताल के मॉर्ज में रखा गया है.

कई टॉप स्टार्स संग किया काम
हरीमुरारी ने मलयालम के टॉपस्टार्स के साथ काम बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन्होंने ममूटी के साथ साल 2008 में ‘अन्नम थामी’ में काम किया है. ये कई मलयालम फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें ‘उलाकम चुट्टुम वालिबन’, ‘डॉन’, और ‘पट्टानाथिल भूतम’ शामिल है. इसके अलावा साल 2015 में आई पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ में भी काम किया.

चैलेंजिंग रही स्कूली लाइफ
फिलहाल, हरी ने एक्टिंग छोड़ दी. एक बार अपनी एक्टिंग को लेकर इन्होंने कहा था कि ‘बाल कलाकार होने की वजह से उनकी स्कूली लाइफ काफी चैलेंजिंग रही. ऐसा इसलिए क्योंकि क्लास के बाकी बच्चे उनसे दूरी बनाए रखते थे. क्योंकि मैं उस वक्त फिल्मों में काम करता था और उस चेहरे को अपने साथ बैठा देख वो असमंजस में थे.’ हरीमुरारी के परिवार में उनकी मां प्रसन्ना, भाई श्रीमुरारी और पिता के यू मुरली हैं. आपको बता दें, दो दिन के अंदर फिल्म इंडस्ट्री से ये तीसरी बुरी खबर है. एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने अपनी मां की मौत की जानकारी 11 मार्च को पोस्ट में दी तो वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की मुंहबोली बहन का निधन हो गया और अब हरीमुरारी की मौत की खबर ने सबको सन्न कर दिया.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply