Saturday, March 7, 2026
DharamIndiaTrending

घर के मुख्य द्वार परˈ घोड़े की नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ

घर के मुख्य द्वार परˈ घोड़े की नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ
घर के मुख्य द्वार परˈ घोड़े की नाल लगाने से जुड़े हैं ये चमत्कारी प्रभावˌ

घोड़े की नाल को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों के मुख्य दरवाजों के बाहर घोड़े की नाल लगी होती है। उन घरों में बुरी शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है। वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल को काफी शुभ बताया गया है और इससे जुड़े फायदों का वर्णन भी किया गया है।

किस जगह पर लगानी चाहिए घोड़े की नाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार या लिविंग रूम के प्रवेश द्वार के बाहर की ओर लगना उत्तम होता है। जिन लोगों के घरों का मुख्य दरवाजा उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम की दिशा में होता है उन लोगों को इसे दरवाजे के ऊपरी तरफ लगाना चाहिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घोड़े की नाल को शनिवार के दिन लगाना शुभ नहीं होता है। इसलिए आप इसे इस दिन ना लगाएं।

घोड़े की नाल को लगाने से जुड़े हुए हैं ये फायदे –

नहीं लगती किसी की नजर

ज्योतिष और वास्तु शस्त्र के अनुसार जिन लोगों के घरों के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगी होती है। उन लोगों के घर को कभी भी किसी की बुरी नजर नहीं लगती है और घर में सदा बरकत बनी रहती है।

शनि प्रकोप से बचते हैं

घर में घोड़े की नाल होने से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है और घर में घोड़े की नाल लगाने से घर पर शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। दरअसल लोहे की धातु और काला रंग शनि देव को काफी प्रिया है और इस वजह से घर में घोड़े की नाल होने से शनि देव की बुरी दृष्टि से घर के सदस्यों की रक्षा होती है।

 अनाज में हो बरकत

घोड़े की नाल को अनाज के डब्बे में रखा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घोड़े की नाल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अनाज के डब्बे में रख दिया जाए। तो घर में अनाज की कभी भी कमी नहीं होती है और रसोई घर हमेशा खानों की चीजों से भरा रहता है।

पैसों में हो वृद्धि

ज्योतिष के मुताबिक काले घोड़े की नाल को घर की तिजोरी में रखना काफी शुभ होता है और ऐसा करने से पैसों में वृद्धि होती है। आप बस शुक्रवार के दिन घोड़े की नाल को लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में पैसों की बरकत होने लग जाएगा।

नकारात्मक ऊर्जा घर से रहे दूर

घर में घोड़े की नाल को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती हैं और घर में सुख और शांति बनी रहती है। इसके अलावा इसे घर में रखने से दुर्भाग्य भी हमेशा दूर रहता है।

बिक्री बढ़े

घोड़े की नाल को घर के अलाव दुकान के बाहर भी लगाया जा सकता है। दुकान के बाहर इसे लगाने से व्यापार में तरक्की होती है और बिक्री एकदम से बढ़ जाती है। इसलिए आप चाहें तो इसे अपनी दुकान के बाहर भी लगा सकते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply