Friday, February 20, 2026
BollywoodIndiaTrending

सालों से गायबˈ हुए बॉलीवुड के ये सितारे पुलिस की फाइलें बंद, लेकिन परिवार अब भी करता है लौटने की उम्मीदˌ

सालों से गायबˈ हुए बॉलीवुड के ये सितारे पुलिस की फाइलें बंद, लेकिन परिवार अब भी करता है लौटने की उम्मीदˌ
सालों से गायबˈ हुए बॉलीवुड के ये सितारे पुलिस की फाइलें बंद, लेकिन परिवार अब भी करता है लौटने की उम्मीदˌ

Bollywood Stars : चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया भी कुछ ऐसी है कि कोई रातों-रात स्टार (Bollywood Stars) बन जाता है तो कोई अचानक गायब भी हो जाता है। यहां कई ऐसे सितारे हैं, जो दशकों से फिल्मी पर्दे के साथ-साथ लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया और हिट फिल्में भी दीं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में ऐसा तूफान आया की सब कुछ तबाह हो गया और वो लापता हो गए।

ये सितारे (Bollywood Stars) खुद ही कहीं गायब हो गए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो दशकों से लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं है।

1.राज किरण

80 के दशक में राज किरण इंडस्ट्री का काफी मशहूर चेहरा थे। उन्होंने तेरी मेहरबानियां, घर हो तो ऐसा, बुलंदी और कर्ज जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और खूब शोहरत हासिल की। ​​जल्द ही वो बॉलीवुड के डिमांडिंग एक्टर बन गए। लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब राज किरण को काम नहीं मिला और फिर वो डिप्रेशन में चले गए।

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के खराब होने का राज किरण पर बुरा असर पड़ा और वो ग्लैमर इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गए। बॉलीवुड स्टार (Bollywood Stars) ऋषि को पता चल गया था कि राज किरण अमेरिका के मेंटल असाइलम में हैं। हालांकि वह उन्हें ढूंढने में असमर्थ रहे। राज किरण 1999 से लापता हैं, वो कहां हैं और किस हालत में हैं? ये आज तक पता नहीं चल पाया है।

2.जैस्मिन धुन्ना

1988 में आई हॉरर फिल्म ‘वीराना’ में खूबसूरत एक्ट्रेस (Bollywood Stars) जैस्मिन धुन्ना ने खूब शोहरत बटोरी थी। हालांकि इस एक फिल्म के बाद जैस्मिन इंडस्ट्री से गुमनाम हो गईं। आज तक किसी को नहीं पता कि जैस्मिन कहां चली गईं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से बॉलीवुड स्टार (Bollywood Stars) लापता हो गईं।

3.विशाल ठक्कर

टीवी एक्टर विशाल ठक्कर ने ‘टैंगो चार्ली’ और बॉलीवुड स्टार (Bollywood Stars) संजय दत्त कि फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। चांदनी बार में उन्होंने तब्बू के बेटे का रोल किया था। विशाल भी 2016 से लापता हैं। उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2016 में विशाल अपनी मां से पैसे लेकर मूवी देखने गए थे। इसके बाद से विशाल कभी घर नहीं लौटे। उनके परिवार वाले एक्टर का इंतजार करते-करते थक गए हैं।

4.मालिनी शर्मा

फिल्म ‘राज’ में भूत लड़की का किरदार बॉलीवुड स्टार (Bollywood Stars) मालिनी शर्मा ने निभाया था। ‘राज’ मालिनी की पहली फिल्म थी। लेकिन उस फिल्म के बाद मालिनी शर्मा गायब हो गईं। कई सालों तक उनकी कोई खबर नहीं है।

5.काजल किरण

बॉलीवुड स्टार (Bollywood Stars) काजल किरण ने कईं फिल्मों में काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर के साथ भी काम किया था। उनका असली नाम सुनीता कुलकर्णी था। काजल किरण की आखिरी फिल्म ‘आखिरी संघर्ष’ 1997 में रिलीज हुई थी। इसे 27 साल हो गए हैं और एक्ट्रेस गायब हैं। साल 2016 में बॉलीवुड स्टार (Bollywood Stars) ऋषि ने काजल किरण के बारे में पूछा था। लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं मिला है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply