Himachal Se: गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी जगह पर जाना पसंद करते हैं। खासकर हिल स्टेशन पर इस मौसम में लोग घूमने खूब जाते हैं। पहाड़ों की ठंडी हवाएं, हरियाली, झरने और शांत वातावरण ट्रिप को यादगार बना देते हैं। लेकिन पहाड़ी इलाकों का मौसम कब बदल जाए, कुछ नहीं पता होता। ऐसे में अगर तैयारी पूरी न हो, तो यात्रा का मजा खराब हो सकता है। इसलिए पहाड़ों पर यात्रा करते समय कुछ जरूरी चीजों को साथ में रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं 7 जरूरी सामान, जो हिल स्टेशन पर ट्रिप के दौरान आपके साथ होने चाहिए।

पहाड़ों पर जा रहे घूमने, आपके बैग में होने चाहिए ये 7 जरूरी सामान​
पहाड़ों पर जा रहे घूमने, आपके बैग में होने चाहिए ये 7 जरूरी सामान​

1 रेनकोट या वाटरप्रूफ जैकेट
पहाड़ी इलाकों में बारिश कभी भी शुरू हो सकती है। ऐसे में आपके बैग में रेनकोट या वाटरफ्रूज जैकेट होने चाहिए, जो आपको भीगने और ठंड लगने से बचाती है। इसके साथ ही बैग के लिए भी रेन कवर जरूर रखें।

2 गर्म कपड़े
पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं, तो गर्म कपड़े जरूर रखें क्योंकि मौसम अचानक ठंडा हो सकता है। आपके बैग में स्वेटर, जैकेट, मफलर, ग्लव्स और गर्म मोजे जरूर होने चाहिए। पहाड़ों में सुबह और रात के समय तापमान काफी नीचे चला जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में इस दौरान आपको जरूरत पड़ सकती है।

3 जूते
पहाड़ों पर चढ़ाई करने और चलने के लिए अच्छी ग्रिप वाले स्पोर्ट्स या ट्रैकिंग शूज बेहद जरूरी होते हैं। दरअसल, पहाड़ों पर फिसलन खूब होती है ऐसे में ये जूते किसी दुर्घटना के खतरे को कम करते हैं और लंबे समय तक चलने में आराम देते हैं।

4 फर्स्ट एड किट
पहाड़ों पर दुकानें आसानी से नहीं मिलती। इसके लिए रिहायसी इलाकों में आना पड़ता है। ऐसे में जब भी आप ट्रैकिंग के लिए जाएं तो बैंडेज, एंटीसेप्टिक क्रीम और कॉटन वाली छोटी फर्स्ट एड किट जरूर रखें। सफर के दौरान सिरदर्द, उल्टी, बुखार, चोट या मोशन सिकनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5 पावर बैंक और चार्जर
पहाड़ों पर कई जगह बिजली की सुविधा सीमित हो सकती है। ऐसे में मोबाइल की बैटरी खत्म होने पर आपको परेशानी हो सकती है। इसके लिए पावर बैंक, चार्जर और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बैटरी साथ में जरूर रखें।

6 पानी और हल्के स्नैक्स
पहाड़ी रास्तों पर हर जगह खानेपीने की सुविधा मिलना जरूरी नहीं होता। इसलिए पानी की बोतल, ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार, बिस्किट और हल्के स्नैक्स साथ में जरूर रखना चाहिए।

7 टॉर्च और छोटा बैग
अगर आप किसी भी हिल स्टेशन, ट्रैकिंग या कैंपिंग के लिए जा रहे हैं, तो अपने साथ टॉर्च जरूर रखें। यह रात में काफी काम आती है। इसके अलावा जरूरी सामान रखने के लिए एक हल्का और मजबूत बैकपैक भी रखें, जिससे सफर आसान बने।