
Relationship Mistakes: कोई भी रिश्ता केवल भरोसे पर ही टिका रहता है. जब भी लोग एक-दूसरे के साथ में जीवनभर रहने का फैसला कर लेते हैं, तो उनका रिश्ता प्यार और सुकून से भरा होना चाहिए ना की किसी गलतफहमी में. कुछ रिश्तों की शुरूआत तो काफी ज्यादा अच्छी होती है लेकिन धीरे-धीरे वो कब टॉक्सिक बन जाती है पता ही नहीं चल पाता है. कई बार ऐसा होता है कि कुछ गलतियां हम कर देते हैं और फिर सुधारने का काम भी नहीं करते हैं जिस वजह से रिश्ता काफी ज्यादा खराब हो जाता है. कुछ गलतियां धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर कर देती है, जिस वजह से वो रिश्ता काफी ज्यादा टॉक्सिक होने लगता है और दूरियां बढ़ने लग जाती है.
गलतियों से लोग सीखने का या उसको सुधारने की जगह पर रिश्ते को खत्म करने का सोच लेते हैं, जो किसी भी तरह से ठीक नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर आप अपनी छोटी-छोटी गलतियों में सुधार कर लें तो किसी भी रिश्ते को टूटने से आप बचा सकते हैं. इस खबर में हम आपको बताते हैं कि कौन सी गलतियों को आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए अगर आप कर रहे हैं, तो इसमें सुधार जल्द करें.
ये गलतियां रिलेशनशिप को बना देगी टॉक्सिक
1. कंट्रोल
आजादी सभी को पसंद होती है. रिलेशनशिप में एक-दूसरे को आजादी आपको देनी ही चाहिए. हर बात पर रोक-टोक करने से रिश्ते काफी ज्यादा बेकार हो जाते हैं. आपको कभी-कभी छोड़ देना चाहिए. स्पेस बहुत जरूरी है.
2. डिसरिस्पेक्ट करना
जिस रिश्ते में रिस्पेक्ट नाम की कोई चीज नहीं होती है. वो रिश्ता कभी भी सफल नहीं होता है. गुस्से में आकर अक्सर लोग अपने पार्टनर की डिसरिस्पेक्ट कर देते हैं आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. दिल में एक दूसरे के लिए इज्जत आपके दिल में हमेशा होनी चाहिए.
3. इनसिक्योरिटी
इनसिक्योरिटी कई बार रिश्ते को काफी ज्यादा टॉक्सिक बना देती है. अक्सर लोग अपने पार्टनर के ऊपर नजर रखते हैं और बात-बात पर शक करना शुरू कर देते हैं. अपने पार्टनर से खुलकर अगर बात नहीं करते हैं, तो आपका रिश्ता बेकार होता चला जाता है.आपको इन चीजों में सुधार करना ही चाहिए.
4. पुरानी बाते
अगर आप भी हर लड़ाई पर पुरानी बातों को बीच में ले आते हैं, तो ये आपके रिश्ते को अंदर से धीरे-धीरे खोखला कर देगी. ऐसा करने से समस्या सुलझने के बजाय और ज्यादा बिगाड़ती रहते हैं. आपको अपने पार्टनर से किसी भी चीज को लेकर हमेशा खुलकर ही बात कर लेनी चाहिए.




