Sunday, March 15, 2026
IndiaTrending

शेयर बाजार में सोमवार को होगी महा गिरावट! 22,000 पहुंचेगा निफ्टी!..

शेयर बाजार में सोमवार को होगी महा गिरावट! 22,000 पहुंचेगा निफ्टी!..
शेयर बाजार में सोमवार को होगी महा गिरावट! 22,000 पहुंचेगा निफ्टी!..

Trade Setup: वेस्ट एशिया में बढ़ते संघर्ष (Israel Iran War) और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट (Stock Market Crash) देखी गई. बेंचमार्क Nifty 50 इंडेक्स में गिरावट जारी रही और बाजार का सेंटिमेंट कमजोर बना रहा. इंडेक्स अपने 200-day moving average से और दूर चला गया क्योंकि बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया.

Nifty 11 महीने के निचले स्तर पर
कमजोर शुरुआत के बाद बाजार पूरे सत्र के दौरान दबाव में रहा. बीच-बीच में आने वाली इंट्राडे रिकवरी को ट्रेडर्स ने सेल-ऑन-राइज के मौके के रूप में इस्तेमाल किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। निफ्टी (Nifty) 11 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ और पहली बार 7 अप्रैल 2025 के बाद 23,200 के नीचे फिसल गया. इंडेक्स 488 अंक गिरकर 23,151 पर बंद हुआ. पिछले हफ्ते निफ्टी 50 में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई. यह पिछले चार साल में बाजार की सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट रही. इससे पहले जून 2022 में इंडेक्स में एक हफ्ते में 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई थी.

इस तेज गिरावट के कारण बीएसई (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप इस हफ्ते करीब 20 लाख करोड़ रुपये घट गया. वेस्ट एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद से बीएसई कंपनियों का मार्केट कैप 33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो चुका है.

आगे क्या हो सकता है?
आगे बाजार की दिशा वेस्ट एशिया संघर्ष की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतों की चाल और विदेशी निवेशकों के फंड फ्लो पर निर्भर रहने की संभावना है.

कच्चे तेल की कीमत अगर बढ़ी तो…
अगर विदेशी निवेशकों की निकासी जारी रहती है और कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) ऊंची रहती हैं तो बाजार का सेंटिमेंट सतर्क बना रह सकता है. वहीं अगर भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत मिलते हैं तो बाजार को राहत मिल सकती है.

22,000 निफ्टी तक पहुंच सकता है निफ्टी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नगराज शेट्टी के अनुसार बाजार का ट्रेंड फिलहाल तेज गिरावट वाला बना हुआ है. उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते निफ्टी करीब 22,900 के आसपास के निचले स्तर से हल्की रिकवरी दिखा सकता है. अगर ऐसा नहीं होता है तो निकट भविष्य में इंडेक्स 22,500 से 22,000 के स्तर की ओर भी जा सकता है. फिलहाल 23,500 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस माना जा रहा है.

शॉर्ट टर्म में ट्रेंड कमजोर!
एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे के मुताबिक शॉर्ट टर्म में ट्रेंड कमजोर रह सकता है और किसी भी तेजी पर बिकवाली देखने को मिल सकती है. नीचे की ओर इंडेक्स 23,000 या 22,800 तक फिसल सकता है जबकि ऊपर की ओर 23,400 पर रेजिस्टेंस है.

SAMCO Securities के धुपेश धामेजा ने कहा कि इंडेक्स 24,300 के डिमांड जोन से उछला है और अब 25,080 के आसपास रेजिस्टेंस की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इंडेक्स 24,500 के ऊपर बना रहता है तो 25,080 से 25,320 के जोन तक पुलबैक देखने को मिल सकता है. वहीं अगर यह स्तर टूटता है तो फिर से 24,300 तक गिरावट का जोखिम बन सकता है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply