Tuesday, February 24, 2026
CricketIndiaTrending

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में होगा 3 बदलाव इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी तय, कोच और कप्तान की हुई अगरकर से मीटिंग

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में होगा 3 बदलाव इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी तय, कोच और कप्तान की हुई अगरकर से मीटिंग
जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में होगा 3 बदलाव इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी तय, कोच और कप्तान की हुई अगरकर से मीटिंग

भारतीय टीम (Team India) को टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया 76 रन से हारी.टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार है. ग्रुप स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को इस हार ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है. साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के रास्ते मुश्किल हो गए हैं.

सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए टीम इंडिया (Team India) को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दो मुकाबले किसी भी कीमत पर बड़े अंतर से जीतने होंगे. इसके लिए टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकती है. संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.

इन 3 खिलाड़ियों की होगी Team India से छुट्टी

मौजूदा प्लेइंग 11 के 3 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह, बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं. विश्व कप में लगातार मौका मिलने के बाद भी इन बल्लेबाजों के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई है. इसलिए जिम्बाब्वे के खिलाफ अगले मैच में इन तीनों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है और संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है.

संजू की एंट्री से प्लेइंग 11 में एक दाएं हाथ का बल्लेबाज हो जाएगा. यह टीम के संतुलन के लिए भी जरूरी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। टीम में फिलहाल अधिकांश बल्लेबाज लेफ्टी हैं.

संजू सैमसन की तय है भारतीय टीम में वापसी

अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए थे. तिलक लगातार 5 पारियों में 25, 25, 25, 31 और 1 रन बना सके हैं. वहीं, रिंकू सिंह का बल्ला भी फ्लॉप रहा है. रिंकू पिछली 5 पारियों में 6, 1, 11, 6, और 0 का स्कोर कर सके हैं. इन तीनों में किसी एक की जगह संजू की टीम इंडिया (Team India) में एंट्री हो सकती है.

संभवत: उन्हें अभिषेक की जगह टीम में मौका दिया जाए. संजू पारी की शुरुआत के साथ ही मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं. सैमसन ने ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ खेले एकमात्र मैच में 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply