Wednesday, February 25, 2026
Bollywood

Aishwarya Rai के ससुराल में पसरा सन्नाटा! Amitabh Bachchan के घर में हुआ कुछ ऐसा…. फैंस का टूटा दिल

Aishwarya Rai के ससुराल में पसरा सन्नाटा! Amitabh Bachchan के घर में हुआ कुछ ऐसा…. फैंस का टूटा दिल
Aishwarya Rai के ससुराल में पसरा सन्नाटा! Amitabh Bachchan के घर में हुआ कुछ ऐसा…. फैंस का टूटा दिल

महानायक Amitabh Bachchan के जुहू स्थित बंगले Jalsa के बाहर हर रविवार लगने वाली भीड़ इस सप्ताह नजर नहीं आई। दशकों से चली आ रही ‘रविवार दर्शन’ की परंपरा के तहत बिग बी अपने फैंस का अभिवादन करते रहे हैं, लेकिन इस बार वह गेट पर दिखाई नहीं दिए, जिससे…

UP Desk : महानायक Amitabh Bachchan के जुहू स्थित बंगले Jalsa के बाहर हर रविवार लगने वाली भीड़ इस सप्ताह नजर नहीं आई। दशकों से चली आ रही ‘रविवार दर्शन’ की परंपरा के तहत बिग बी अपने फैंस का अभिवादन करते रहे हैं, लेकिन इस बार वह गेट पर दिखाई नहीं दिए, जिससे प्रशंसकों को निराशा हुई।

जलसा के बाहर रहा सन्नाटा
आमतौर पर हर रविवार सुबह से ही सैकड़ों-हजारों फैंस जलसा के बाहर जुट जाते हैं और अभिनेता की एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। इस रविवार हालांकि गेट के बाहर सामान्य चहल-पहल नहीं दिखी और फैंस बिना दर्शन किए ही लौट गए। सोशल मीडिया पर भी इस अनुपस्थिति को लेकर चर्चा होती रही।

ब्लॉग में दी थी पूर्व सूचना
अमिताभ बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग के माध्यम से संकेत दे दिया था कि इस बार वह रविवार को गेट पर फैंस से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। उन्होंने लिखा कि काम पूरे जोश के साथ जारी है, लेकिन इस सप्ताह मुलाकात संभव नहीं होगी। साथ ही उन्होंने जल्द मिलने का आश्वासन भी दिया।

वजह स्पष्ट नहीं
अभिनेता ने अनुपस्थिति की स्पष्ट वजह साझा नहीं की। हालांकि माना जा रहा है कि व्यस्त कार्यक्रम और अन्य पेशेवर प्रतिबद्धताओं के चलते उन्होंने विश्राम का निर्णय लिया हो सकता है।

पड़ोसी की ख्वाहिश की पूरी
इसी बीच अमिताभ बच्चन की एक निजी मुलाकात चर्चा में रही। उनके पड़ोसी निर्मित जेसरानी, जो लंबे समय से उनसे मिलने की इच्छा जता रहे थे, को हाल ही में जलसा आमंत्रित किया गया। निर्मित ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के साथ तस्वीर साझा कर बताया कि 8 फरवरी 2026 को उन्हें शाम पांच बजे जलसा बुलाया गया, जहां उन्होंने ‘रविवार दर्शन’ की झलक नजदीक से देखी। निर्मित के अनुसार, उन्होंने सम्मान स्वरूप पैर छूने की कोशिश की, जिसे अमिताभ बच्चन ने स्नेहपूर्वक टाल दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह मुलाकात उनके लिए “सपना सच होने” जैसा अनुभव रही।

फैंस से भावनात्मक जुड़ाव
भले ही इस बार जलसा के बाहर महानायक नजर नहीं आए, लेकिन फैंस के बीच उनके प्रति उत्साह और सम्मान बरकरार है। वर्षों से चला आ रहा यह सिलसिला अभिनेता और उनके प्रशंसकों के बीच गहरे भावनात्मक रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply