
यूपी के आगरा में अनुराग नगर (कमला नगर) में 30 वर्षीय हलवाई दीपू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और बिना सूचना दिए शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Agra News: यूपी के आगरा में अनुराग नगर (कमला नगर) में 30 वर्षीय हलवाई दीपू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और बिना सूचना दिए शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दीपू की मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भाई सुभाष ने बताया कि दीपू (30) अनुराग नगर कमला नगर में देवेंद्र के मकान में किराए पर रहता था। दीपू के साथ कुछ लोगों ने डीजे और 500 रुपये के लेकर मारपीट की थी। जिससे उसके अंदरूनी चोट आई थी। रात में उसकी तबीयत खराब हो गई। सुबह करीब पांच बजे उसने अपने बहनोई को फोन किया। बताया कि उसके सीने में दर्द है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया। जहां उसकी स्थिति को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिजनों ने लगाया आरोप-रात को कुछ लोगों ने दीपू के साथ की थी मारपीट
इसके बाद वहां पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले आए अंतिम संस्कार को ले गए। वहां हत्या की आंशका पर हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। परिजनों का आरोप था कि डीजे और 500 रुपये के विवाद के चलते दीपू की बेरहमी से पिटाई की गई थी। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद, शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मारपीट का वीडियो वायरल
घटना के बाद से ही मंगलवार को सोशल मीडिया पर सीसीटीवी वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें कुछ युवक दीपू के साथ हाथापाई और मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की तलाश में जुटी है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई
परिजनों का आरोप था कि दीपू की पिटाई से मौत हुई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। देर शाम दीपू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मामले में थाना पुलिस को किसी परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी। बावजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आखिर मारपीट क्यों हुई थी।




