कुंभ गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली है. अब इसको लेकर फरमान के परिवार में भारी आक्रोश है. परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, फरमान के पिता का कहना है की अब उनका अपने बेटे से कोई रिश्ता नहीं है. फरमान, कुल चार भाई और तीन बहनें हैं, भाइयों में वह तीसरे नंबर पर है.

महाकुंभ के दौरान वायरल हुई ‘मोनालिसा’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी कर ली है. बताया जा रहा है कि दोनों ने बुधवार को मंदिर में विवाह किया, जिसके बाद फरमान के परिवार में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है.
मोनालिसा और फरमान खान पिछले करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों की पहली बातचीत फेसबुक के जरिए शुरू हुई थी. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. फरमान के मुताबिक, सबसे पहले मोनालिसा ने ही उन्हें प्रपोज किया था. शुरुआत में उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया, लेकिन छह महीने बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया.
फरमान के पिता ने शादी को बड़ी गलती बताया
मोनालिसा और फरमान के अलग-अलग धर्म से होने की वजह से उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। परिवारों के विरोध के बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और शादी कर ली. बताया जा रहा है कि शादी के बाद मोनालिसा और फरमान केरल पहुंच गए और उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली.
इस पूरे मामले को लेकर बागपत के पलड़ा गॉव निवासी फरमान के परिवार में काफी नाराज़गी है. फरमान के पिता जफर ने इस शादी को बड़ी गलती बताया है. उनका कहना है कि परिवार फरमान की शादी अपनी बिरादरी में करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसने बिना किसी को बताए यह कदम उठा लिया. उन्हें दोनों की शादी की कोई जानकारी नहीं थी.
परिवार को धोखा दिया, अब उससे कोई रिश्ता नहीं
फरमान के पिता जफर ने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता था कि मोनालिसा और फरमान साथ काम करते हैं और अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद से फरमान का फोन बंद आ रहा है और परिवार से उसका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. गुस्से में जफर ने कहा, ‘फरमान ने परिवार को धोखा दिया है और अब उनका उससे कोई रिश्ता नहीं रहा.’
फरमान के पिता चौधरी जाफर अली गांव में जाने-पहचाने व्यक्ति हैं और इस घटना से उन्हें काफी ठेस पहुंची है. परिवार में चार बेटे हैं जिनमें सबसे बड़ा बेटा फिरोज है जिसकी शादी पहले ही परिवार से बाहर हो चुकी है. दूसरा बेटा कुर्बान है उसकी भी शादी हो चुकी है. तीसरा बेटा फरमान, जिसने मोनालिसा से शादी की, जबकि सबसे छोटा रिजवान 11वीं में पढ़ रहा है.
फरहान की बहनें भी हैं जिनमें हदीसा जासमिन की शादी हो रही हैं, जबकि फरमाना और सबीना फिलहाल घर पर ही रहती हैं. बताया जा रहा है कि फरमान ने पलड़ी के जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी और इसके बाद बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया. पढ़ाई के बाद वह काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था.




