Wednesday, February 11, 2026
Crime

10 साल से बदले कीˈ आग में झुलस रहे युवक ने शख्स को बीच सड़क पर मार डाला! 16 बार घोपा चाकू, शव की छाती पर रखा पैर.

10 साल से बदले कीˈ आग में झुलस रहे युवक ने शख्स को बीच सड़क पर मार डाला! 16 बार घोपा चाकू, शव की छाती पर रखा पैर.
10 साल से बदले कीˈ आग में झुलस रहे युवक ने शख्स को बीच सड़क पर मार डाला! 16 बार घोपा चाकू, शव की छाती पर रखा पैर.

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने एक शख्स को बीच सड़क पर 16 बार चाकू घोपकर मार डाला। शख्स की हत्या के बाद उसके शव के ऊपर युवक ने अपने पैर रखे और फिर पुलिस को कॉल करके हत्या करने की जानकारी दी। 

इस घटना से इलाके में खौफ का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या करने वाले युवक ने 10 साल पहले की बात का बदला लिया है। दरअसल जिस शख्स की हत्या हुई, वह 10 साल पहले युवक की मां को भगाकर ले गया था।

क्या है पूरा मामला?

जिले सवदत्ती तालुका के हुलीकट्टी गांव के पास हुई एक खौफनाक हत्या में, एक आदमी ने कथित अवैध संबंध को लेकर एक व्यक्ति को बेरहमी से  मार डाला और फिर पुलिस के आने तक पीड़ित के शरीर पर पैर रखकर खड़ा रहा।

मृतक, बसप्पा होसमानी (51) बसाडोनी गांव का रहने वाला था, सोमवार शाम को उसे इरैय्या मठपति नाम के युवक ने सड़क पर रोक लिया और करीब 16 बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। 

हत्या के बाद युवक ने पुलिस को फोन किया और जब तक पुलिस ने आकर उसे अरेस्ट नहीं किया तब एक शव पर पैर रखकर वहीं खड़ा रहा। इलाके के लोग इस घटना को देखकर सन्न रह गए। 

गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि दस साल पहले बसप्पा, उसकी मां को अपने साथ भगाकर ले गया था और बाद में कोल्हापुर में बस गया था।

पुलिस का कहना है कि बसप्पा हालही में इलाके में लौटा था और आरोपी ईरय्या इतने समय से इसी बात का इंतजार कर रहा था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सोमवार को सवदत्ती के पास, येल्लम्मा मंदिर के लिए वाले रास्ते में इरैय्या, बसप्पा का इंतजार कर था, जैसे ही वो वहां आया, बाइक से नीचे गिराकर इरैय्या ने चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहां जमा लोग इस अपराध को होते हुए देखते रह गए। हत्या का जुर्म कबूल करने के बाद उसे सवदत्ती पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, और मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply