Tuesday, March 24, 2026
Business

ना जंग रुक रही,ना सोने में तबाही, ₹9400 सस्ती हुई चांदी, गोल्ड भी हुआ क्रैश…!..

ना जंग रुक रही,ना सोने में तबाही, ₹9400 सस्ती हुई चांदी, गोल्ड भी हुआ क्रैश…!..
ना जंग रुक रही,ना सोने में तबाही, ₹9400 सस्ती हुई चांदी, गोल्ड भी हुआ क्रैश…!..

Gold, Silver Price Today, 24 March 2026: अमेरिका के सीजफायर ऐलान के बावजूद ना तो मिडिल ईस्ट में हमले रूक रहे हैं और ना ही सोने में तबाही . सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में महाक्रैश के बाद मंगलवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा. 23 मार्च को सोने में 9050 रुपये की गिरावट आई तो चांदी 11 हजार रुपये टूटा. मंगलवार को शुरुआती ट्रेडिंग में ही सोने की कीमत में 1.77 फीसदी की गिरावट आ गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। MCX पर चांदी की कीमत में 4.21 फीसदी से अधिक की फिसलन देखने को मिली है. युद्ध के बीच सेफ हैवन की मांग कमजोर हो रही है. मंगलवार को सोने की कीमत 2400 रुपये फिसलकर 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 9474 रुपये गिरकर 2,15,693 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

मंगलवार को और सस्ता हुआ सोना -चांदी
सोमवार को MCX पर सोने-चांदी क्रमश: 10.10 फीसदी और 11.13 फीसदी क्रैश हुआ था. देर शाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम के ऐलान से गोल्ड-सिल्वर में थोड़ा उछाल आया, लेकिन तेजी टिक नहीं पाई. मंगलवार को कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 1.51 फीसदी गिरकर $4,370 प्रति औंस और चांदी 3.30% गिरकर $67 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि वो युद्ध खत्म करना चाहते हैं, लेकिन ईरान ने उनपर भरोसा नहीं दिखाया. जिसके बाद सोने-चांदी में गिरावट फिर से लौट आई.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply