Thursday, February 19, 2026
Crime

जिस बहन ने कराई उसी को गोली मार डाला! हत्यारा भाई चित्रकूट में ‘बाबा’ बनकर छिपा था, पुलिस ने ऐसे दबोचा

जिस बहन ने कराई उसी को गोली मार डाला! हत्यारा भाई चित्रकूट में ‘बाबा’ बनकर छिपा था, पुलिस ने ऐसे दबोचा
जिस बहन ने कराई उसी को गोली मार डाला! हत्यारा भाई चित्रकूट में ‘बाबा’ बनकर छिपा था, पुलिस ने ऐसे दबोचा

आगरा: यूपी के आगरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां भाई ने मां के गहनों के लालच में अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी रवि कुशवाहा को पुलिस ने चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया है, जहां वह ‘बाबा’ का भेष धारण करके मंदिर के बाहर छिपा हुआ था. शाहगंज थाना क्षेत्र के नगला पोप गांव में 4 फरवरी को हुई इस क्रूर हत्या में आरोपी रवि कुशवाहा ने अपने साथी अभय उर्फ काके के साथ मिलकर बहन अनीता कुशवाहा को घर के अंदर गोली मार दी. अनीता की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रवि पहले भी अपराधी रहा है. साल 2022 में उसने अपनी ससुराल (डौकी) में बम फेंका था, जिसके चलते हत्या के प्रयास और विस्फोटक अधिनियम के तहत जेल गया था. उस वक्त बहन अनीता ने ही पैसे जुटाकर उसकी जमानत कराई थी. जेल से छूटने के बाद रवि लगातार मां के गहनों और पैसों को लेकर बहन पर दबाव बनाता रहा. जब अनीता ने गहने देने से इनकार किया, तो उसने ठान लिया और हत्या की साजिश रच ली.

कैसे पकड़ा गया हत्यारा?

हत्या के बाद रवि ने मोबाइल फोन फेंक दिया, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके. लेकिन पुलिस ने कई टीमें गठित कीं और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय सूत्रों से जानकारी जुटाई. जांच में पता चला कि रवि राजस्थान में रहने वाले अपने एक ‘गुरु’ के संपर्क में था. गुरु की कॉल डिटेल्स और अन्य इनपुट्स से पुलिस चित्रकूट पहुंची, जहां वह मंदिर के बाहर साधु/बाबा बनकर छिपा बैठा था.

पुलिस ने क्या बताया

बुधवार को पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका साथी अभय उर्फ काके अभी फरार है उसकी तलाश जारी है. डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि यह मामला मां के गहनों को लेकर पारिवारिक विवाद से जुड़ा है. आरोपी ने ठंडे दिमाग से बहन की हत्या की, जो पहले उसकी जमानत करा चुकी थी. यह घटना एक बार फिर परिवार में लालच और पैसों के कारण होने वाली क्रूरता को उजागर करती है. पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply