Thursday, February 26, 2026
Health

युवाओं में बढ़ रहा है कोर्टिसोल फेस का खतरा, जानें स्ट्रेस से क्यों सूज रहा है चेहरा!..

युवाओं में बढ़ रहा है कोर्टिसोल फेस का खतरा, जानें स्ट्रेस से क्यों सूज रहा है चेहरा!..
युवाओं में बढ़ रहा है कोर्टिसोल फेस का खतरा, जानें स्ट्रेस से क्यों सूज रहा है चेहरा!..

शहर की भागदौड़ के बीच बहुत से Gen Z स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं. आज के युवा देर रात तक मोबाइल यूज करते हैं, नींद पूरी नहीं लेते और जंक फूड ज्यादा खाते हैं जिससे शरीर में सूजन बढ़ती है और हार्मोन बैलेंस बिगड़ता ही चला जाता है. पढ़ाई या जॉब का दबाव भी दिमाग को शांत नहीं रहने देता है और लोग स्ट्रेस से जूझने लगते हैं. ऐसे में जब दिमाग हर समय तनाव में रहता है तो कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है और स्किन की हेल्थ खराब होने लगती है जिसे कोर्टिसोल फेस भी कहा जाता है.

क्या है कोर्टिसोल फेस
कोर्टिसोल एक हार्मोन है जो स्ट्रेस के समय शरीर में काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। थोड़ी मात्रा में ये जरूरी होता है पर जब स्ट्रेस लंबे समय तक बना रहे तो इसका असर चेहरे पर दिखने लगता है. चेहरा फूला हुआ लगना, आंखों के नीचे सूजन, बार बार पिंपल आना और स्किन का डल होना इसके आम संकेत हैं. कई बार चेहरे की चमक भी गायब हो जाती है.

शरीर पर भी पड़ता है स्ट्रेस का असर
स्ट्रेस से सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि पूरे शरीर पर असर पड़ता है. वजन बढ़ना, थकान रहना और बाल झड़ना भी इसके मुख्य लक्षण हो सकते हैं. हालांकि चेहरे पर दिखने वाले बदलाव सबसे जल्दी नजर आते हैं इसलिए इसे बहुत से लोग नोटिस कर लेते हैं. कई बार चेहरा बिल्कुल बेजान सा नजर आने लगता है और लोगों को समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों हो रहा है.

कोर्टिसोल फेस से कैसे बचे
अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी नींद सुधारें. हर रोज कम से कम सात से आठ घंटे की नींद बेहद ही जरूरी है. थोड़ा एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं. दिन में कुछ समय खुद के लिए निकालें और सोशल मीडिया से ब्रेक लें. इसके अलावा खानपान सुधारने से भी कोर्टिसोल फेस से बचा जा सकता है. खाने में हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन शामिल करें. हर रोज पानी भरपूर पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल सके. अगर लंबे समय से चेहरे पर सूजन या पिंपल की शिकायत है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply