Monday, March 2, 2026
Crime

जिससे करता था प्यार, वो बनने जा रही थी किसी और की दुल्हन… युवक ने लगाई फांसी, शहडोल की एकतरफा प्रेम का दुखद अंत!

जिससे करता था प्यार, वो बनने जा रही थी किसी और की दुल्हन… युवक ने लगाई फांसी, शहडोल की एकतरफा प्रेम का दुखद अंत!
जिससे करता था प्यार, वो बनने जा रही थी किसी और की दुल्हन… युवक ने लगाई फांसी, शहडोल की एकतरफा प्रेम का दुखद अंत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. एकतरफा प्रेम में असफल होने के बाद एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए बंद कमरे में अपने लैपटॉप की केबिल से फांसी का फंदा बनाकर, उससे लटक कर जान दे दी. बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से एक युवती से प्यार करता था. लेकिन युवती का विवाह किसी अन्य जगह पर तय हो जाने से वह गहरे सदमे में चला गया था. इसके बाद उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया.

फिलहाल पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धनपुरी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 में रहने वाले अनुपम उर्फ निशू शर्मा के रूप में हुई है, जो धनपुरी में स्टेशनरी की दुकान चलाता था.
परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार अनुपम का अनूपपुर जिले की एक युवती से प्रेम संबंध थे. युवक इस रिश्ते को लेकर गंभीर था लेकिन हाल ही में जब उसे पता चला कि युवती का विवाह परिवार ने कहीं और तय कर दिया है, तब से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था. कहा जा रहा है कि यह प्रेम एकतरफा था और विवाह तय होने की खबर ने उसे अंदर तक तोड़ दिया.

खुद को कमरे में किया बंद फिर…

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन अनुपम ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। काफी देर तक बाहर न निकलने पर घरवालों को चिंता हुई। जब दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देखकर परिवार स्तब्ध रह गया. युवक ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी.

घटना की सूचना मिलते ही धनपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है. प्रारंभिक पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है और मामले की जांच की जा रही है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना दिया है. एकतरफा प्रेम और भावनात्मक आघात किस तरह युवा मन पर गहरा असर डाल सकता है, यह घटना उसी का उदाहरण है.

मामले में क्या कहना है विशेषज्ञों का?

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में परिवार और मित्रों को युवाओं की मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देना चाहिए. भावनात्मक असफलता जीवन का अंत नहीं होती, बल्कि यह एक कठिन दौर होता है, जिसे संवाद, सहारे और समझदारी से पार किया जा सकता है. यदि कोई भी व्यक्ति मानसिक तनाव, अवसाद या निराशा से जूझ रहा हो, तो उसे अपने परिजनों, मित्रों या किसी विशेषज्ञ से खुलकर बात करनी चाहिए. समय पर मिला सहयोग और मार्गदर्शन कई अनहोनी घटनाओं को टाल सकता है. जीवन अमूल्य है और हर समस्या का समाधान संभव है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply