
आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च को आरसीबी (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मैच से हो रहा है, IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 5 दिन का समय शेष बचा है. ऐसे में फैंस इस बात को जानने को बेहद उत्सुक हैं कि कौन सी टीम की ओपनिंग जोड़ी सबसे मजबूत है. टी20 फ़ॉर्मेट में जिस टीम की ओपनिंग जोड़ी सबसे खतरनाक होती है वो बड़े स्कोर बनाने में सफल रहती है.
आज हम आपको इस आर्टिकल में सभी 10 टीमों की ओपनिंग जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं, इसके बाद आपको पता चलेगा कि कौन सी टीम की ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा खतरनाक है.
IPL 2026 में किस टीम की ओपनिंग जोड़ी है सबसे खतरनाक
1. अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड (SRH)
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी सबसे खतरनाक साबित हो सकती है. टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करेंगे.
इन दोनों ने पहले भी हैदराबाद की टीम को विस्फोटक अंदाज में बड़ी शुरुआत दिलाई है. अभिषेक और हेड दोनों ही तूफानी शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं.
2.विराट कोहली-फिल साल्ट (RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओपनिंग जोड़ी दूसरी सबसे खतरनाक जोड़ी हो सकती है. विराट कोहली जहां विकेट बचाकर रन बनाने की काबिलियत रखते हैं. वहीं फिल साल्ट तेजी से रन बनाते हैं. वो पावरप्ले में चौके छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.
3. फिन एलन-टिम सीफर्ट (KKR)
आईपीएल 2026 की खतरनाक जोड़ी में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम सीफर्ट तीसरी सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी बन सकती है. ये दोनों ही बल्लेबाज छक्के-चौकों में डील करने के लिए जाने जाते हैं. इन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करके भी दिखाया था.
4. वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल (RR)
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 (IPL 2026) में सबसे खतरनाक चौथी ओपनिंग जोड़ी बन सकते हैं. वैभव और जायसवाल दोनों ही तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. ये दोनों चौके-छक्कों में डील करते हैं.
5. रोहित शर्मा-क्विंटन डी कॉक (MI)
मुंबई इंडियंस की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक पांचवीं जोड़ी साबित हो सकती है. एमआई रोहित और क्विंटन डिकॉक की अनुभवी ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकते है, जो टीम के लिए पहले भी पारी की शुरुआत कर चुकी है.
6. संजू सैमसन-आयुष म्हात्रे (CSK)
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की सलामी जोड़ी इस सीजन की छठी सबसे खतरनाक जोड़ी साबित हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। संजू तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जानते जाते हैं. वहीं म्हात्रे भी अपने बल्ले से बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए पहचाने जाते हैं.
7. एडेन मार्करम-मिचेल मार्श (LSG)
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओपनिंग जोड़ी एडेन मार्कराम और मिशेल मार्श आईपीएल 2026 (IPL 2026) सबसे खतरनाक सातवीं जोड़ी साबित हो सकते हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज टीम को तूफानी शुरुआत दिलाने और पावरप्ले में बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने हैं.
8. प्रभसिमरन सिंह-प्रियांश आर्य (PBKS)
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी सबसे खतरनाक के मामले में 8वें स्थान पर रह सकते हैं. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनके पास बाकी जोड़ियों से साथ में अनुभव की कमी नजर आती है.
9. शुभमन गिल-साई सुदर्शन (LSG)
आईपीएल 2026 (IPL 2026) की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी में बॉटम दो में गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी रह सकती है, जिसे शुभमन गिल और साई सुदर्शन लीड करेंगे. ये दोनों ही बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट को ज्यादा शूट करते हैं.
10. केएल राहुल-पथुम निसांका (DC)
दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी आईपीएल 2026 (IPL 2026) की सबसे कम खतरनाक जोड़ी साबित हो सकती है. दिल्ली के पास केएल राहुल और पथुम निसांका बतौर सलामी बल्लेबाज हैं. ऐसे में इन दोनों को अभी खुद को साबित करना होगा.






