Wednesday, March 18, 2026
IndiaTrending

दुनिया का इकलौता इंसान जिसकी दौलतˈ ने तोड़ दिया सारे रिकॉर्ड! 60000 नौकर 100 सोने के ऊंट और वो यात्रा जिसने बदल दिया इतिहासˌ

दुनिया का इकलौता इंसान जिसकी दौलतˈ ने तोड़ दिया सारे रिकॉर्ड! 60000 नौकर 100 सोने के ऊंट और वो यात्रा जिसने बदल दिया इतिहासˌ
दुनिया का इकलौता इंसान जिसकी दौलतˈ ने तोड़ दिया सारे रिकॉर्ड! 60000 नौकर 100 सोने के ऊंट और वो यात्रा जिसने बदल दिया इतिहासˌ

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन इतिहास के पन्नों में एक शख्स ऐसा भी है जिसकी संपत्ति आज के सबसे अमीर लोगों से भी ज्यादा है।

इस शख्स के मुकाबले में एलन मस्क और मुकेश अंबानी जैसे अरबपति भी कुछ भी नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं 14वीं सदी के अफ्रीकी सम्राट मनसा मूसा की, जो शायद इस धरती पर अब तक के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और आज तक उनके जितना अमीर इस धरती पर कोई नहीं हुआ।

400 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति

मनसा मूसा का जन्म 1280 में हुआ था। वह 1312 ई. में पश्चिम अफ्रीका के विशाल माली साम्राज्य के सिंहासन पर बैठे। अगर आज के हिसाब से मूसा की संपत्ति का आंकलन किया जाए तो इसकी कीमत 400 अरब डॉलर है। यह नेटवर्थ आधुनिक समय के सबसे अमीर व्‍यक्ति जेफ बेजोस से दोगुनी है। यहाँ तक कि आज के अमीर लोग भी दौलत के मामले में मूसा से कमतर नजर आते हैं। मूसा की संपत्ति उसके राज्य के प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से उत्पन्न हुई थी। माली में बंबुक, वंगारा, ब्यूर, गलाम और तगाजा की खदानों से सोने का खनन किया जाता था। मूसा ने आइवरी कोस्ट, सेनेगल, माली और बुर्किना फासो सहित कई समकालीन अफ्रीकी देशों पर शासन किया। मूसा की शाही राजधानी टिम्बकटू थी।

करुणा और दयालुता के लिए थे प्रसिद्ध

मनसा मूसा अपनी करुणा और दयालुता के लिए जाने जाते थे। ऐसा कहा जाता है कि उनके पास मांगने आने वालों को वह सोने से लाद देते थे। लंदन में स्कूल ऑफ अफ्रीकन एंड ओरिएंटल स्टडीज की लुसी ड्यूरन इसे मूसा की उदारता के रूप में उजागर करती हैं। वहीं उनके द्वारा लिए गए फैसलों की पूरे इतिहास में सराहना की जाती है। इस सम्राट के पास प्राकृतिक संसाधनों के साथ बड़ी भूमि थी, जिससे उसके भाग्य में काफी वृद्धि हुई।

एक यात्रा ने बना दिया इतिहास में नाम

मनसा मूसा ने 1324 में हज यात्रा के लिए मक्का गए थे। इसी यात्रा की वजह से उनका नाम आज भी इतिहास में सबसे अमीर आदमी के रूप में दर्ज है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, हज के लिए जाने वाला उनका कारवां सहारा रेगिस्तान को पार करने वाला अब तक का सबसे बड़ा कारवां था। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मनसा मूसा अपने काफिले में सोने से लदे 100 ऊंट, 12000 नौकर और 60 हजार गुलामों के साथ मक्का, सऊदी अरब की यात्रा पर निकले थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इतिहासकारों का अनुमान है कि इस यात्रा के दौरान मूसा 18 टन सोना ले गए थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि वर्तमान में इसकी कीमत करीब एक अरब डॉलर के आस-पास है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply