
रोहित और प्रगति, एक साथ ये नाम सुनने में कितने अच्छे लगते हैं. लगता है जैसे मेड फॉर ईच अदर. लड़के ने भी यही सोचा था. लेकिन उसकी प्रेमिका प्रगति दो तीन दिन बाद पराई होने वाली थी. 8 फरवरी को वह किसी और के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थी. अपने प्यार को अपनी ही आंखों के सामने किसी और का होता सोचना भी रोहित के कलेजे को चीर रहा था. उसका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि मौत ही उसे आखिरी रास्ता नजर आया. उसे लगा कि प्रगति को मार कर वह खुद भी जान दे देगा, तो उनकी प्रेम कहानी अमर हो जाएगी.
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
दिल दहलादेने वाली ये घटना है उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा की. एक प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक अंत हुआ, जिसकी कल्पना किसी से सपने में भी नहीं की थी. सिरफिरे आशिक ने ऐसा खूनी खेल खेला, जिसके बारे में सुनकर ही लोगों की रूह कांप गई. उसने पहले तो प्रेमिका की हत्या की और फिर खुद का गला काटकर जान दे दी.
प्रेमिका का गला काट ली खुद की जान
प्रेमी रोहित ने पहले प्रेमिका प्रगति का काटा रेता और फिर खुद का गला काटकर जान दे दी. इस डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा गया. SSP समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है. रोहित और प्रगति की प्रेम कहानी के ऐसे ख़ौफ़नाक अंत से हर कोई हैरान है.
8 फरवरी को प्रेमिका की शादी होनी थी
जानकारी के मुताबिक दोनों दिल्ली- नोएडा में जॉब करते थे. 8 फरवरी 2026 को प्रगति की शादी होने वाली थी. उसका प्रेमी रोहित इस वजह से बहुत ही गुस्से में था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसे ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं था कि उसकी प्रेमिका उसकी ही आंखों के सामने किसी और की हो जाए. बस इसी खुन्नस में उसने प्रगति को मौत के घाट उतार कर अपनी भी जान दे दी.
रोहित और प्रगति एक ही गांव के रहने वाले थे. उनका घर आमने-सामने था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.





