Saturday, February 14, 2026
IndiaTrending

इंस्टाग्राम से शुरू लवस्टोरी का सेप्टिक टैंक में खौफनाक अंत-ऐसे हाल में मिली!..

इंस्टाग्राम से शुरू लवस्टोरी का सेप्टिक टैंक में खौफनाक अंत-ऐसे हाल में मिली!..
इंस्टाग्राम से शुरू लवस्टोरी का सेप्टिक टैंक में खौफनाक अंत-ऐसे हाल में मिली!..

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक से गुरुवार शाम को 33 साल की महिला का सड़ा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के दावे के मुताबिक, महज 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने मामले को सुलझा लिया. इस घटनाक्रम के पीछे प्यार, विश्वासघात, ब्लैकमेल और हत्या की एक पेचीदा कहानी बताई जा रही है, जिसकी शुरुआत हुई इंस्टाग्राम से, अंत सेप्टिक टैंक में हुआ. पीड़ित महिला की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली अशरफी उर्फ ​​सिया के रूप में हुई है.

विवाहित प्रेमी ने की महिला की हत्या
जांच के मुताबिक, सिया की हत्या सोमवार को उसके ही विवाहित प्रेमी समीर ने की थी. इस वारदात में उसने कथित तौर पर अपने परिवार के सदस्यों की मदद ली. उसने महिला का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. अपराध के सबूत किसी के हाथ न लगें इसके लिए उसने शव को एक लोहे के बक्से में भरकर कमला नगर स्थित उनके घर के पास एक सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था.

इंस्टाग्राम की लवस्टोरी का खौफनाक अंत
सिया, समीर से करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर मिली थी. नॉर्मल बातचीत से शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही प्रेम प्रसंग में बदल गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्यार में पागल सिया से अपना घर छोड़ दिया और लगभग तीन महीने पहले महाराष्ट्र से भोपाल आकर समीर के साथ रहने लगी. उसे लगा था कि प्रेमी समीर के साथ वह नई लाइफ शुरू करने वाली है, लेकिन हुआ कुछ और ही.

जिस समीर के साथ वह जिंदगी बिताने के सपने देख रही थी वो तो पहले से ही शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था. सिया कमला नगर स्थित उसके घर में रहने लगी, लेकिन हर दिन उसके और समीर के बीच झगड़े होने लगे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया और समीर की पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होने लगी. पड़ोसियों के मुताबिक, घर में ज़ोरदार झगड़े होते थे. कहा ये भी जा रहा है कि समीर ने सिया से कई बातें छुपाई थीं, इस वजह से उनके बीच अशांति तेजी से बढ़ने लगी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply