Sunday, March 29, 2026
Gazab

पति कमरे में लडकी के साथ करता था गंदा घिनौना काम, दरवाजे पर रहती बीवी, करती रहती ये काम!..

पति कमरे में लडकी के साथ करता था गंदा घिनौना काम, दरवाजे पर रहती बीवी, करती रहती ये काम!..

गुना: शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुलाबगंज इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवती के साथ ब्यूटी पार्लर का काम सिखाने के बहाने बुलाकर बार-बार रेप किए जाने की घटना उजागर हुई है। इस घिनौने कृत्य में मुख्य आरोपी शरीफ खान के साथ उसकी पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन खान ने भी सहयोग किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

धमकी देकर महीनों तक किया शोषण
पीड़िता ने गुना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी शरीफ खान की पत्नी यास्मीन के साथ पार्लर का काम सीखने जाती थी, जिस कारण उसका उनके घर आना-जाना था। करीब एक महीने पहले जब वह यास्मीन के बुलावे पर उसके घर पहुंची तो वहां शरीफ खान अकेला था। आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती रेप किया और शोर मचाने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। डरी-सहमी युवती ने जब यह बात यास्मीन को बताई, तो उसने आरोपी पति को रोकने के बजाय पीड़िता को ही चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद बदनामी का डर दिखाकर यास्मीन खुद बाहर खड़ी होकर रखवाली करती थी और शरीफ कमरे में युवती के साथ दरिंदगी करता था।

विरोध करने पर हुआ विवाद
शनिवार को आरोपी शरीफ ने फोन कर युवती को फिर से घर बुलाया और बदनामी की धमकी दी। शाम करीब 4 बजे जब युवती वहां पहुंची तो वहां शरीफ की पत्नी यास्मीन और भाई मुबीन भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही शरीफ युवती को जबरन कमरे के अंदर ले गया। इस बार युवती ने हिम्मत दिखाकर कड़ा विरोध किया और आरोपी को धक्का मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। साथ ही उसके सिर में चोट आई। बाहर खड़े यास्मीन और मुबीन पहरेदारी करते रहे।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया
इसी बीच किसी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। पीड़िता की मां, पिता, भाई और चाचा तुरंत मौके पर पहुंचे। साथ ही युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों को देख आरोपी शरीफ खान मौके से भागने लगा। भागने के दौरान उसे चोट आई है।

कैंट थाने में कल एक मामला सामने आया था। महिला ने बताया था कि एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया है। इस काम में उसकी पत्नी और उसके भाई ने सहयोग किया है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ा है। मामले में तीन आरेापी है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, पीड़िता अपनी मां के साथ कैंट थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी शरीफ खान, उसकी पत्नी यास्मीन खान और भाई मुबीन खान के खिलाफ सामूहिक सहभागिता और बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply