Saturday, March 21, 2026
IndiaTrending

रातभर पत्नी की लाश के साथ रहा पति, सुबह भाभी से हंफते हुए बोला, अब…!..

रातभर पत्नी की लाश के साथ रहा पति, सुबह भाभी से हंफते हुए बोला, अब…!..
रातभर पत्नी की लाश के साथ रहा पति, सुबह भाभी से हंफते हुए बोला, अब…!..

हरियाणा के कैथल शहर के चंदाना गेट की वाल्मीकि बस्ती में नशेड़ी पति अरुण ने अपनी करीब 32 वर्षीय पत्नी शालू की रात को गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने सुबह करीब 11-12 बजे के आसपास उठकर अपनी भाभी को बताया कि मैंने उसको मार दिया और ये बता कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने कमरे में देखा तो शालू मृत अवस्था में बेड पर पड़ी थी।

नशे में की पत्नी की हत्या
सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। हत्यारोपी की भाभी दामिनी के अनुसार दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी देवरानी शालू बठिंडा की रहने वाली थी। आरोप है कि अरुण नशे का आदी था और हर रोज नशा करके घर आता था। रात को भी वो ऐसे ही आया और पत्नी से झगड़ने लगा। इस दौरान नशे में उसने रात को शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी और सुबह उठकर बताया। इसके बाद वहां से भाग गया।

हांफते हुए आया, बोला मैंने मार दिया, संभाल लेना
आरोपी की भाभी ने बताया कि शनिवार दोपहर वो अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसकी देवरानी शालू और देवर अरुण अपने कमरे में मौजूद थे। अचानक अरुण उनके पास हांफते हुए आया और बोला कि उसने पत्नी को मार दिया है, संभाल लेना। इतना कहते ही वह घर से भाग गया। जब वे कमरे में पहुंचे तो पाया कि शालू बैड पर मृत पड़ी हुई थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर तथ्य जुटाने में लग गई। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस इसके पीछे घरेलू कलह बता रही है।

पुलिस किया मामला दर्ज
शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply