Friday, February 13, 2026
CrimeIndiaTrending

काम से घर लौटा पति, भांजे केˈ साथ बिस्तर पर थी पत्नी.. फिर जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था

काम से घर लौटा पति, भांजे केˈ साथ बिस्तर पर थी पत्नी.. फिर जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था
काम से घर लौटा पति, भांजे केˈ साथ बिस्तर पर थी पत्नी.. फिर जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि महिला के अपने भांजे के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी पति को हो गई थी। पति के विरोध करने पर पत्नी ने हत्या की साजिश रच डाली।

यह घटना पुवाया थाना क्षेत्र के भटपुरा चंटू गांव की है। यहां रहने वाले 30 वर्षीय बलराम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बलराम की पत्नी पूजा के उसके भांजे आदेश के साथ अवैध संबंध थे। बलराम लगातार इसका विरोध कर रहा था, जिससे नाराज होकर पूजा ने अपने प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

आरोप है कि देर रात बलराम को चारपाई पर दबोच लिया गया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो बलराम खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी आदेश और उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पत्नी वहीं मौजूद थी। पूछताछ में पता चला कि हत्या में मृतक का भांजा आदेश और उसके दोस्त शामिल हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर रिश्तों में अविश्वास और अपराध की भयावह सच्चाई को सामने लाती है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply