Monday, March 2, 2026
CrimeIndiaTrending

डंडे से पीटकर बीवी को मार डाला, फिर भाग गया पति… 6 साल की मासूम मां के शव को देख पूरी रात रोती रही!

डंडे से पीटकर बीवी को मार डाला, फिर भाग गया पति… 6 साल की मासूम मां के शव को देख पूरी रात रोती रही!
डंडे से पीटकर बीवी को मार डाला, फिर भाग गया पति… 6 साल की मासूम मां के शव को देख पूरी रात रोती रही!

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर डाली. दिल दहला देने वाली बात ये रही कि हत्या के बाद मासूम 6 साल की बच्ची पूरी रात अपनी मां के शव के पास बैठकर रोती रही, जबकि पत्थर दिल पिता वहीं तमाशबीन बना रहा.

पुलिस के अनुसार, बसंतपुर निवासी मिथुन साहनी की शादी वर्ष 2016 में पार्वती के साथ हुई थी. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 26 फरवरी की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि मिथुन ने आपा खो दिया और घर में रखे डंडे से पार्वती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण पार्वती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पूरी रात शव के पास बैठी रही मासूम

वारदात के बाद आरोपी पति भागने के बजाय काफी देर तक पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। घर में मौजूद उनकी 6 साल की बेटी को समझ नहीं आ रहा था कि उसकी माँ अब इस दुनिया में नहीं रही। वह पूरी रात अपनी मृत माँ के पास बैठकर बिलखती रही। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सुबह होने पर जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, तो इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा. मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी मिथुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी. आज यानी 2 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर देखा गया है. घेराबंदी कर पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी का बयान

बलिया के पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मद उस्मान ने बताया कि 27 फरवरी को हत्या की सूचना मिली थी. आरोपी पति ने घरेलू विवाद में डंडे से हमला कर पत्नी की जान ली थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने के साथ-साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply