Saturday, March 7, 2026
CrimeIndiaTrending

पति पर था खून सवार, मुखौटा लगा कर आया, पत्नी की हत्या कर प्रेमी पर फेंका तेजाब

पति पर था खून सवार, मुखौटा लगा कर आया, पत्नी की हत्या कर प्रेमी पर फेंका तेजाब

दरवाजा खुलते ही आरोपी ने ‘होली’ का झांसा देकर पहले गुलाल फेंका. जैसे ही बृजदीप संभल पाता, आरोपी ने बोतल से उस पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. रोहित पांडे की खबर

पति पर था खून सवार, मुखौटा लगा कर आया, पत्नी की हत्या कर प्रेमी पर फेंका तेजाब

यूपी के शाहजहांपुर में बदले की एक ऐसी आग दहकी, जिसने सबको सुन्न कर दिया. एक सिरफिरे पति ने चेहरे पर मुखौटा लगाकर अपनी पत्नी की बेरहमी हत्या कर दी और उसके प्रेमी को तेजाब से नहला दिया. बुधवार सुबह करीब 6 बजे, जब लोग एक-दूसरे को होली की बधाई देने की तैयारी कर रहे थे, आरोपी मनमोहन पांडेय अपने चेहरे पर मुखौटा लगाकर आरती और बृजदीप के घर पहुंचा. 

दरवाजा खुलते ही आरोपी ने ‘होली’ का झांसा देकर पहले गुलाल फेंका. जैसे ही बृजदीप संभल पाता, आरोपी ने बोतल से उस पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. शोर सुनकर बाहर आई पत्नी आरती (31) पर मनमोहन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और बेरहमी से उसका गला रेत दिया. 

तलाक और लिव-इन की रंजिश

जानकारी के अनुसार, मनमोहन पांडेय और आरती की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी. उनकी एक 7 साल की बेटी भी है. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था. आरती अपने परिचित बृजदीप के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी और दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे. इसी बात से खुन्नस खाए मनमोहन ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

अनाथ हुई 7 साल की मासूम

इस खूनी संघर्ष में बृजदीप ने झुलसने के बावजूद आरोपी का मुकाबला किया, जिसमें हमलावर मनमोहन भी घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस सनकी वारदात के बाद 7 साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है और पिता सलाखों के पीछे जाने की तैयारी में है. चौक कोतवाली पुलिस ने पीड़ित बृजदीप की तहरीर पर आरोपी पति मनमोहन पांडेय के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply