Sunday, March 15, 2026
IndiaTrending

लड़की के बाप ने रखी शर्त, जांच रिपोर्ट देखकर तोड़ी शादी, तो लड़के ने किया कांड!..

लड़की के बाप ने रखी शर्त, जांच रिपोर्ट देखकर तोड़ी शादी, तो लड़के ने किया कांड!..
लड़की के बाप ने रखी शर्त, जांच रिपोर्ट देखकर तोड़ी शादी, तो लड़के ने किया कांड!..

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी ही रिश्तेदार युवती को कथित तौर पर HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय आरोपी एक आईटी कंपनी में ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना 11 मार्च की शाम करीब 5 बजे हैदराबाद के पोचरम आईटी कॉरिडोर इलाके में स्थित युवती के फ्लैट में हुई. उस समय युवती घर पर अकेली थी. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और जैसे ही युवती उसके पास आई, उसने अचानक अपनी जेब से सिरिंज निकाली और बिना किसी उकसावे के उसके हाथ में इंजेक्शन लगा दिया.

पुलिस अधिकारी बी. राजू के अनुसार, सिरिंज का पूरा पदार्थ युवती के शरीर में डालने के बाद आरोपी ने उसे बताया कि उसने अपने HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया है और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला रिश्तेदार थे और पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों के परिवारों ने शुरू में शादी के लिए सहमति दे दी थी. हालांकि, महिला के पिता को शक था कि वह व्यक्ति भी एचआईवी पॉज़िटिव हो सकता है, क्योंकि उसके माता-पिता दोनों को यह संक्रमण हुआ था. उन्होंने शादी पक्की करने से पहले उस व्यक्ति से मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा.

अधिकारी ने बताया कि जब टेस्ट के नतीजों से यह पुष्टि हो गई कि वह व्यक्ति एचआईवी पॉज़िटिव है, तो महिला के परिवार ने शादी तोड़ देने का फैसला किया. अधिकारी ने बताया, ‘इस फ़ैसले से नाराज़ होकर, उसने एक मेडिकल दुकान से एक सिरिंज खरीदी और बाद में महिला के घर गया, जब वह घर पर अकेली थी. फिर उसने उस सिरिंज का इस्तेमाल करके अपना ही खून उसके शरीर में इंजेक्ट कर दिया.’

घटना के बाद युवती ने तुरंत इस बारे में अपने परिवार को नहीं बताया. अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और तेज बुखार आने पर 13 मार्च की सुबह परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए. जांच के दौरान डॉक्टर ने युवती के हाथ पर काले रंग का निशान देखा और इसके बारे में पूछा. तब युवती ने परिवार के सामने पूरी घटना बताई.

इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए गांधी अस्पताल भेजा है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर संक्रमण हुआ होगा तो इसकी पुष्टि होने में करीब तीन महीने का समय लग सकता है.

पुलिस के अनुसार आरोपी जन्म से ही HIV संक्रमित है और इसी कारण युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply