Monday, March 9, 2026
Gazab

खुला रह गया कार का गेट, फिर जो हुआ उसे देख व्यापारी ने पकड़ लिया अपना माथा!..

खुला रह गया कार का गेट, फिर जो हुआ उसे देख व्यापारी ने पकड़ लिया अपना माथा!..
खुला रह गया कार का गेट, फिर जो हुआ उसे देख व्यापारी ने पकड़ लिया अपना माथा!..

बिलासपुर: कहते हैं नजर हटी, दुर्घटना घटी. कुछ ऐसा ही हुआ व्यापार विहार इलाके में, जब एक व्यापारी की कार से एक शातिर चोर ने 8 लाख 25 हजार की नकदी और चांदी के कई सिक्के उड़ा लिए. चोरी की ये वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिस वक्त चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था, उस वक्त व्यापारी अपने कर्मचारी के साथ वहीं पर दुकान बंद करने में जुटा था. व्यापारी को ऐसा लगा कि उसने कार का डोर लॉक कर दिया है. लेकिन गलती से दरवाजा खुला रह गया था. चोरी ने इसी का फायदा उठाते हुए कार की पिछली सीट पर रखी नकदी और चांदी के कीमती सिक्के उड़ा लिए. टोपी वाले चोर की तलाश अब पुलिस कर रही है.

व्यापारी की कार से 8 लाख की नकदी और चांदी के सिक्के गायब
दरअसल, व्यापार विहार स्थित छोटे पार्किंग में हरे कृष्ण ट्रेडर्स नाम का एक दुकान है. दुकान का संचालक अजय कुमार अग्रवाल, पिता दीन दयाल करते हैं. शनिवार की रात करीब 8 बजे दुकान की बिक्री रकम 8 लाख 25000 और लाखो के चांदी के सिक्के सहित राइस मिल के पेपर थैले में रख कर अपने दुकान से बाहर निकले. व्यापारी अपना थैला अपनी कार में रखकर दुकान का शटर बंद करवाने में व्यस्त हो गया. मौके का फायदा उठाते हुए चोर ने पैसों और सिक्कों से भरा थैला उठा लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। व्यापारी जब शटर बंद करवाकर अपनी कार घर पहुंचा तो पाया कि पैसों वाला थैला कार में नहीं है. व्यापारी ने तत्काल हम्माल को फोन कर थैले के बारे में पूछताछ की. हमाल ने बताया कि कार का लॉक खुला था.

टोपी पहने युवक ने दिया वारदात को अंजाम
व्यापारी ने अपने साथ हुई चोरी की जानकारी दूसरे व्यापारियों को दी. जिसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग मौके पर पहुंच गया. दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया. फुटेज में नजर आया कि टोपी पहना एक युवक कार के पास आता है फिर कार की गेट खोलकर थैला निकाल ले जाता है.

सीएसपी का बयान
चोरी की इस वारदात को लेकर सीएसपी निमितेश सिंह ने कहा, 7 मार्च को व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के ऑनर द्वारा रात लगभग 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार में रखी गई थी. इसके बाद वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे. उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार का दरवाजा खोलकर कार में रखे बैग को चोरी कर लिया गया. उस बैग में 8 लाख से ज्यादा की नकदी थी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई है. आरोपी की पतासाजी के लिए अलग-अलग स्थानों पर टीम लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी जारी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply