Wednesday, February 11, 2026
IndiaTrending

3 पत्नी और 5 बच्चें, सुसाइड करने वाली लड़कियों के पिता ने बोला झूठ, अब गया पकडा!..

3 पत्नी और 5 बच्चें, सुसाइड करने वाली लड़कियों के पिता ने बोला झूठ, अब गया पकडा!..
3 पत्नी और 5 बच्चें, सुसाइड करने वाली लड़कियों के पिता ने बोला झूठ, अब गया पकडा!..

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में तीन बहनों के आत्महत्या का मामला हर दिन उलझता जा रहा है। आए दिन पुलिस के द्वारा नए-नए तथ्य सामने लाए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को हर एंगल से कुरेदना शुरू कर दिया है। वहीं, आत्महत्या पर संदेह और तब बढ़ गया जब बेटियों के पिता ने आत्महत्या के दो कारण बताए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही यह भी पता चला कि उसकी दो नहीं बल्कि तीन-तीन पत्नियां हैं और कुल मिलाकर पांच बच्चे हैं। मरने वाली सभी बच्चियां एक ही मां से बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पहले बताया गया कि तीनों बच्चियां कोरियन गेम्स और ऑनलाइन कंटेंट की गंभीर लत में फंस चुकी थीं। परिवार द्वारा उन्हें इन गतिविधियों से दूर करने की कोशिश की गई, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गईं और कथित तौर पर नौवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से कूदकर अपनी जान दे दी। अब वहीं, दूसरी थ्योरी भी निकलकर सामने आ रही है। अब कहा जा रहा है कि मरने वाले बच्चियों के पिता आर्थिक तंगी से परेशान था। बिजली का बिल भरना था उसके लिए पैसे नहीं थे इसलिए उन्होंने बेटियों का फोन बेंच दिया, जिसके बाद से परिवार में महौल बिगड़ गया। इसके पहले लड़कियों के पिता चेतन ने ही बयान दिया था कि तीनों लड़कियां कोरियन गेम खेल रही थीं, जिसमें लास्ट टास्क पूरा करना था और उसके लिए उन्होंने छत से कूदकर अपनी जान दे दीं। अब पुलिस को इन गोलमटोल बयानों से संदेह और गहरा हो गया है।

आर्थिक तंगी की बात सामने आई
मरने वाली तीनों बच्चियों के नाना का भी बयान खबरों में चल रहा है। उनके मुताबिक चेतन रियल एस्टेट का काम करता था, और पहले उसकी अच्छी खासी आमदनी थी। वह फॉर्च्यूनर चलाता था। सभी परिवार को लेकर वह एकता पार्क (दिल्ली) के पास शालीमार बिल्डिंग में रहता था। धीरे-धीरे पता नहीं कैसे उस पर कर्ज होता गया। नाना का कहना है कि इसके पहले भी उनकी एक और बेटी की मौत भी दामाद चेतन के फ्लैट से गिरने के कारण हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने सुसाइड नोट की लिखावट और मौके से मिले फिंगरप्रिंट को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, साइबर क्राइम टीम ईएमईआई नंबर के आधार पर दोनों पुराने मोबाइल फोन का पता लगाने में जुटी है, ताकि उनमें मौजूद डेटा को रिकवर कर यह समझा जा सके कि बच्चियां किस तरह के गेम्स या ऑनलाइन कंटेंट का इस्तेमाल कर रही थीं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply