Wednesday, March 4, 2026
Crime

पहली पत्नी के होते 3 बच्चों के बाप ने कर ली दूसरी शादी, फिर खुद शेयर की तस्वीर; जानें पूरा मामला

पहली पत्नी के होते 3 बच्चों के बाप ने कर ली दूसरी शादी, फिर खुद शेयर की तस्वीर; जानें पूरा मामला

बिहार के बांका जिला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों के पिता ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा ली. इस घटना ने न सिर्फ परिवार को झकझोर दिया, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है.

पहली पत्नी के होते 3 बच्चों के बाप ने कर ली दूसरी शादी, फिर खुद शेयर की तस्वीर; जानें पूरा मामला

बिहार के बांका जिला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों के पिता ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा ली. इस घटना ने न सिर्फ परिवार को झकझोर दिया, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने दूसरी शादी की जानकारी खुद अपनी पहली पत्नी को मोबाइल पर शादी की तस्वीरें भेजकर दी. तस्वीरें देखते ही पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी. अब पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

कब हुई थी पहली शादी?

जानकारी के अनुसार, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पहड़ा गांव निवासी चंदन सिंह पेशे से राजमिस्त्री हैं और उड़ीसा में काम करते हैं. लगभग 10 साल पहले उन्होंने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी कंचन देवी से शादी की थी. दोनों के 3 बच्चे भी हैं. जिसमें 2 लड़की और एक लड़का शामिल है.

किससे की दूसरी शादी?

आरोप है कि चंदन सिंह ने पहली पत्नी को बिना बताए चांदन प्रखंड के चांदवारी गांव निवासी नीतू कुमारी से दूसरी शादी कर ली. बताया जा रहा है कि यह शादी शनिवार 28 फरवरी को लाहावन मंदिर में हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि युवक ने खुद अपनी दूसरी शादी की तस्वीरें पहली पत्नी के मोबाइल पर भेजीं. तस्वीरें मिलते ही कंचन देवी हैरान रह गई और तुरंत अपने मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई.

शादी के बाद कहां ठहरे दोनों?

परिजनों से जानकारी मिलने के बाद पता चला कि चंदन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी अमरपुर थाना क्षेत्र के कामदेवपुर गांव में अपनी मौसी के घर पर ठहरे हुए हैं. इसके बाद कंचन देवी ने पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply