Thursday, February 26, 2026
CrimeIndiaTrending

छात्राओं को गोद में बैठाकर गंदी हरकतें करता था हैवान टीचर; मासूमों से मांगता था चुम्मा, रूह कंपा देगी ये दरिंदगी!…!

छात्राओं को गोद में बैठाकर गंदी हरकतें करता था हैवान टीचर; मासूमों से मांगता था चुम्मा, रूह कंपा देगी ये दरिंदगी!…!
छात्राओं को गोद में बैठाकर गंदी हरकतें करता था हैवान टीचर; मासूमों से मांगता था चुम्मा, रूह कंपा देगी ये दरिंदगी!…!

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक सरकारी कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक पर छात्राओं ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्हें सुनकर किसी की भी रूह….

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक सरकारी कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक पर छात्राओं ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्हें सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोपी शिक्षक योगेश कुमार को फिलहाल निलंबित (Suspend) कर दिया गया है।

‘नहाकर आई हो तो चुम्मा दे दो…’
मामले का खुलासा तब हुआ जब दो सगी बहनों ने अपने पिता को स्कूल में हो रही दरिंदगी की जानकारी दी। पिता की शिकायत के अनुसार, शिक्षक योगेश कुमार छात्राओं से पूछता था कि नहाकर आई हो? और फिर उनसे चुम्मा (अश्लील ऑफर) मांगता था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस शिकायत के बाद जब खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की, तो स्कूल की अन्य छात्राओं ने भी अपनी आपबीती सुनाई।

छात्राओं के बयान: रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां
महिला सहायक अध्यापक की मौजूदगी में जब छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, तो शिक्षक की काली करतूतें सामने आईं। कक्षा 8 की छात्रा का कहना है कि सर ने मुझे क्लास में सबके सामने गोद में बैठा लिया, कमर दबाई और नाभि में उंगली डाली। इसके बाद कक्षा 6 की छात्रा कहा कि सर मेरी कमर पकड़कर दबाते थे। वही अन्य  छात्राओं ने बताया कि शिक्षक अक्सर उन्हें बैड टच (गलत तरीके से छूना) करता था और गंदी भाषा का प्रयोग करता था।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई
जांच में दोषी पाए जाने के बाद बीएसए (BSA) ने आरोपी शिक्षक योगेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की गहराई से छानबीन के लिए बिलग्राम और पिहानी के खंड शिक्षा अधिकारियों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है।प्रभारी बीएसए प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रारंभिक जांच के आधार पर शिक्षक को दोषी मानकर कार्रवाई की गई है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply