
Satna Love Story Case: सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया. युवक की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों के बीच चल रहे अवैध प्रेम संबंध में पति सबसे बड़ी बाधा बन गया था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी गई.
गौरतलब है कि 5 मार्च को जैतवारा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई थी. जब नदी के पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली. मृतक की पहचान कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डबलू के रूप में हुई. उसके सिर पर किसी कठोर वस्तु से वार के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
प्रेम कहानी आई सामने
मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतवारा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय और उनकी टीम ने जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि इस हत्या के पीछे पारिवारिक रिश्तों का विवाद हो सकता है. जांच की दिशा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आने लगी. पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी कुसुम सिंह उर्फ रीना सिंह और संदीप पटेल के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और वे अक्सर एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे.






