Thursday, March 12, 2026
Crime

वो आखिरी वीडियो कॉल और फिर’ खामोश हो गईं सांसें: 10 महीने में ही उजड़ गया सुहाग, जिद्द ने ली 22 साल के युवक की जान!.

वो आखिरी वीडियो कॉल और फिर’ खामोश हो गईं सांसें: 10 महीने में ही उजड़ गया सुहाग, जिद्द ने ली 22 साल के युवक की जान!.
वो आखिरी वीडियो कॉल और फिर’ खामोश हो गईं सांसें: 10 महीने में ही उजड़ गया सुहाग, जिद्द ने ली 22 साल के युवक की जान!.

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवा जिंदगी का दुखद अंत हो गया। महज 10 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा है। मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी 22 वर्षीय आशीष अहिरवार ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला….

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवा जिंदगी का दुखद अंत हो गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। महज 10 महीने पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा है। मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी 22 वर्षीय आशीष अहिरवार ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आरोप है कि ससुराल पक्ष से वीडियो कॉल पर हुई अनबन के बाद आशीष ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

बचपन से मौसा ने पाला, बेटा मानकर की थी शादी
मृतक आशीष निवाड़ी जिले के ममोरा गांव का रहने वाला था, लेकिन उसका बचपन अपने मौसा रामसेवक के पास झांसी में बीता। रामसेवक ने उसे अपने सगे बेटे की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया और पढ़ाया-लिखाया। 10 महीने पहले ही उसकी शादी झांसी के मऊरानीपुर स्थित पसराई गांव की निधि से बड़े अरमानों के साथ की गई थी।

विवाद की वजह- मायके से नहीं लौटी पत्नी
परिजनों के अनुसार, शादी के शुरुआती महीने ठीक रहे। होली के बाद पत्नी निधि अपने मायके चली गई थी। आशीष कई बार उसे बुलाने गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। दो दिन पहले जब आशीष अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया, तो वहां विवाद हो गया और ससुराल वालों ने निधि को भेजने से साफ इनकार कर दिया।

वीडियो कॉल के बाद खौफनाक कदम
8 मार्च को आशीष की अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों से वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि कॉल के दौरान कुछ ऐसी बात हुई जिससे आशीष गहरे सदमे में चला गया और उसने तुरंत जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

कानूनी पेंच और पुलिस की कार्रवाई
झांसी मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी मोहित राणा ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया है। चूंकि मृतक निवाड़ी (मध्य प्रदेश) का निवासी था और घटनाक्रम की जड़ें भी वहीं से जुड़ी हैं, इसलिए झांसी पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच के बाद कागजात संबंधित जिले की पुलिस को सौंपने की बात कही है। आगे की कानूनी कार्रवाई अब मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की जाएगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply