Sunday, February 22, 2026
CricketIndiaTrending

सुपर 8 से पहले ऑफ स्पिनर से खौफ में है टीम इंडिया? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कही ये बात

सुपर 8 से पहले ऑफ स्पिनर से खौफ में है टीम इंडिया? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कही ये बात
सुपर 8 से पहले ऑफ स्पिनर से खौफ में है टीम इंडिया? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले कही ये बात

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team India), बिना कोई मैच हारे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में जगह बना चुकी है, लेकिन अब सुपर 8 में भारतीय टीम का सामना मजबूत टीमों से होगा. भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेलना है.

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम को सबसे ज्यादा समस्या ऑफ स्पिनरों के सामने आ रही है और उसके पीछे की वजह 8 में से 6 बल्लेबाजों का बाएं हाथ का बल्लेबाज होना है. अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

क्या ऑफ स्पिनरों से परेशान है टीम इंडिया? Suryakumar Yadav ने दिया ये जवाब

ग्रुप लीग में टीमें भारत के सामने ऑफ स्पिनर्स लगा रही हैं और इन ऑफ स्पिनरों के सामने भारतीय टीम कमजोर हो जा रही है, लेकिन टीम इंडिया को अब तक किसी मैच में शिकस्त का सामना नही करना पड़ा है. हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि ऑफ स्पिनरों से टीम इंडिया दबाव में नहीं है, भारतीय टीम ऑफ स्पिनरों का सामना करने को तैयार है.

भारत के खिलाफ मैच से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को रफ पैच पर ऑफ स्पिन करते हुए देखा गया था, जिसको लेकर जब सूर्यकुमार यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि

“पहली बात तो टी20 क्रिकेट में पहले ओवर में स्पिनर्स के लिए कोई रफ पैच नहीं बनता है. चाहे हम ऑफ स्पिनर रखें या लेफ्ट-आर्म स्पिनर, हमने इतना क्रिकेट खेला है कि चाहे लेफ्ट हैंडर हों या राइट हैंडर, सभी को अपना खेल बखूबी आता है. इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हम फ्रेंचाइजी क्रिकेट और डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं. उसमें ऑफ स्पिनर भी कभी-कभी बल्लेबाजी करने आते हैं और हमारे लेफ्टी कई बार नई गेंद से खेले हैं. तो हर किसी का अपना गेम प्लान होता है.”

सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान में आगे कहा कि

“हमें बस परिस्थितियों की मांग के अनुसार खेलना होगा. हम चार मैच जीतकर आ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है कि बिना ऑफ स्पिनर खेले सब कुछ हो गया. मैं मानता हूं कि ऑफ स्पिनर के सामने थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन हम उस परिस्थिति से अच्छी तरह बाहर आए और मुझे किसी तरह की चिंता नहीं है.”

ये 3 खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को ऑफ स्पिनरों से निजात

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के बल्लेबाज ऑफ स्पिनरों के सामने संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया के पास 3 ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो भारत की इस चुनौती को अकेले ही खत्म कर देंगे. हम जिन 3 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, उनमें सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और शिवम दुबे का नाम मौजूद है.

ये तीनों ही खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में भारत की नैया पार लगा सकते हैं, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और शिवम दुबे ने पहले 4 मैचों में ऐसा करके दिखाया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply