जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान जारी है. इसके साथ ही आतंकियों के मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर के लाल चौक पर चार वांछित आतंकवादियों के पोस्टर और बैनर लगाए हैं. इन पोस्टरों के जरिए सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों से आतंकियों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है.

पोस्टरों पर दी गई जानकारी के अनुसार, ये चारों व्यक्ति कश्मीर के अलगअलग जिलों से हैं. इनमें सोपोर से बिलाल अहमद मीर और मोहम्मद उमर मीर, कुलगाम से मोहम्मद लतीफ भट बारामूला से आबिद कयूम लोन शामिल हैं. लतीफ भट, कथित तौर पर इस साल जुलाई में अनंतनाग में एक पुलिसवाले की हत्या में शामिल था.

#WATCH | J&K | Security agencies have released photographs of four active wanted terrorists in Srinagar and appealed to the public to share any credible information regarding their movement or presence https://t.co/MMNj4pqHzt

— ANI November 8, 2026

जानकारी देने पर इनाम की घोषणा

श्रीनगर के प्रमुख लाल चौक इलाके में ये पोस्टर लगाने का मकसद लोगों को जागरूक करना और उन्हें संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ कोई भी विश्वसनीय जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है. विश्वसनीय जानकारी देने पर इनाम की घोषणा भी की गई है.

गुप्त रखी जाएगी पहचान

बैन में जनता से अपील की गई है कि वे इन लोगों की गतिविधियों या मौजूदगी के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी साझा करें. साथ ही, यह भरोसा भी दिलाया गया है कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. लोगों से कहा गया है कि आतंकियों की गतिविधियों, आवाजाही या उनके ठिकाने के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी मिलती है तो वह तत्काल दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना साझा करे.

अक्टूबर में दो आतंकी ढेर

इससे पहले पिछले महीने 17 अक्टूबर को, जम्मूकश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जब सतर्क सैनिकों ने केरन सेक्टर के जमगुंड इलाके में लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर संदिग्ध हलचल देखी. इस दौरान सुरक्षा बलों ने लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर सर्च ऑपरेशन जारी रखा और दो आतंकवादी मार गिराए.

अधिकारियों ने बताया कि मूवमेंट का पता चलने के बाद सैनिकों ने संदिग्ध आतंकवादियों को चुनौती दी और उन्हें रोक लिया. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जिससे सुरक्षा बलों ने घटना के हालात का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया. यह घटना उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर के बॉर्डर इलाके जुमगुंड की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि संदिग्ध ग्रुप में तीन से चार लोग थे जो शायद LoC पार करने की कोशिश कर रहे थे.