सोनिया गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने परिवार के साथ दिवाली मनाने से जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं. सोनिया ने बताया कि जब उनका परिवार 1, सफदरजंग रोड स्थित आवास में रहता था, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का घर हुआ करता था, तब वहां दिवाली का त्योहार किस तरह मनाया जाता था.

घर के बगीचे में अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और पोती मिराया वाड्रा के साथ बैठीं सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें दिवाली बहुत पसंद है. उन्होंने बताया कि उस समय दिवाली का जश्न बेहद खास हुआ करता था और पूरा घर त्योहार के रंग में रंग जाता था. सोनिया ने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश की मूर्ति सजाई जाती थी. इसके अलावा घर की छत और आनेजाने वाले रास्तों के किनारे दीये जलाए जाते थे. इससे पूरा घर रोशनी से जगमगा उठता था.

उन्होंने अपनी पोती मिराया को बताया कि उन दिनों दिवाली पर पटाखे जलाने का भी काफी उत्साह रहता था. सोनिया ने कहा कि उन्हें खास तौर पर फुलझड़ी जलाना पसंद था. उन्होंने दिवाली के आसपास के मौसम को भी याद किया. उनके मुताबिक, उस समय आसमान साफ और नीला रहता था और मौसम भी काफी सुहावना होता था.

Revisiting my early memories of celebrating Diwali – the traditions, the festivities and the little moments that made it so special 🪔✨

Wishing everyone a Happy Diwali https://t.co/GzFavNc6Vo

— Sonia Gandhi November 8, 2026

प्रियंका ने भी सुनाया बचपन का किस्सा

इस बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बचपन की एक याद साझा की. उन्होंने बताया कि उनके पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उन्हें दिवाली के लिए पटाखे खरीदने पुरानी दिल्ली लेकर जाया करते थे. इस तरह त्योहार की तैयारियां परिवार के लिए एक खास अनुभव हुआ करती थीं.

सोनिया गांधी ने बताया कि दिवाली के मौके पर उनके घर में कश्मीरी खाना भी बनाया जाता था. परिवार के लोग साथ मिलकर त्योहार मनाते थे और घर में पारंपरिक पकवानों के साथ खुशियों का माहौल रहता था. वीडियो साझा करते हुए सोनिया गांधी ने लिखा, “दिवाली मनाने से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर रही हूं. वे परंपराएं, वह जश्न और वे छोटेछोटे पल, जिन्होंने इस त्योहार को इतना खास बना दिया.”

सोनिया गांधी की किताब आ रही है

उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं. सोनिया गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. वह इंस्टाग्राम के साथसाथ एक्स पर भी जुड़ी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता के बीच उनकी संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ भी चर्चा में है. हार्परकॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित यह किताब मंगलवार को बाजार में आने वाली है.

आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔

हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए। https://t.co/1HFUX5eDxL

— Rahul Gandhi November 8, 2026

राहुल ने भी दिवाली की शुभकामनाएं

वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खुशियों और समृद्धि के दीप हर घर को रोशन करें. यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सद्भाव और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए.