Featured Image

आरोप है कि इसी दौरान ऋषभ शुक्ला (30) ने पिस्टल से फायरिंग कर दी. घटना में घायल तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

खाली प्लॉट पर कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में एक खाली प्लॉट पर कार पार्क करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते कहासुनी के दौरान गोली चल गई. पुलिस ने फायरिंग करने का आरोप ऋषभ शुक्ला पर लगाया है. बताया गया कि आरोपी मर्चेंट नेवी में नेविगेशन ऑफिसर था.

इस घटना में शिवाजी तिवारी (62), शिवेंद्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) को गोली लगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तीनों घायलों को एंबुलेंस और पुलिस के वाहनों से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. वहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, शिवाजी के सीने में गोली लगी थी, जबकि शिवेंद्र और सुयश के सिर में गोली मारी गई थी. तीनों की हालत गंभीर थी. ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने तीनों की मौत की पुष्टि की है.

मृतक शम्भू की रिश्तेदार ने क्या कहा, वीडियो में देखिए

मौके से आरोपी पकड़ा गया, पिस्टल और चार खोखे बरामद

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया. पुलिस के बयान के मुताबिक, आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने बताया कि मृतकों के पक्ष की शिकायत के आधार पर संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.