
Coimbatore Student Suicide: कोयंबटूर l तमिलनाडु के कोयंबटूर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. आरोप है कि छात्र को लगातार उसकी जाति और गोमांस खाने को लेकर बार-बार परेशान किया जाता था. इस मामले में पुलिस ने एक शिक्षक, हेडमास्टर और दो छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
टीचर और अन्य छात्रों के प्रताड़ना से परेशान छात्र ने लगाई फांसी
पूरा मामला पीलामेडू थाने का 21 अक्टूबर का है. मृतक छात्र की पहचान 16 साल के अकिलन के रूप में हुई है. वह सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय श्री केके नायडू हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था. छात्र ने टीचर और अन्य छात्रों के प्रताड़ना से परेशान होकर 21 अक्टूबर को अपने कमरे की छत से फांसी लगा ली.
छात्र की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
जब माँ काम से लौटी तो उसकी लाश फंदे से लटकी हुई थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच में जुट गयी. छात्र की माँ ने स्कूल के टीचर और कुछ छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. माँ ने शिकायत में बताया कि, करीब दो महीने पहले से उनके बेटे को स्कूल में परेशान किया जाने लगा था. उनके बेटे ने बार-बार होने वाले उत्पीड़न की शिकायत कक्षा अध्यापक और विद्यालय के प्रधानाचार्य से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
टीचर ने पूछा- गाय का मांस खाते हो?
माँ की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू की. स्कूल में शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ किया गया. जिसके अनुसार, छात्रवृत्ति के लिए एससी वर्ग के छात्रों के चयन के लिए क्लास टीचर ने सभी विद्यार्थियों से उनकी जाति के बारे में पूछा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान टीचर ने मृतक छात्र से पूछा था कि क्या वे गोमांस खाते हैं. इस पर दूसरे बच्चों ने बताया कि वो अनुसूचित जाति से हैं और गोमांस खाते हैं. जिसके बाद से सभी लोग उसे चिढ़ाते थे जिससे परेशान होकर जान दे दी.
चार लोगों पर FIR , टीचर गिरफ्तार
घटना के बाद पीलामेडू थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने प्रधानाचार्य अरुणकुमार, कक्षा अध्यापक विजयकुमार और दो सहपाठियों समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही टीचर विजयकुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
जनजातीय समुदाय आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा नोटिस
दुसरी तरफ स्कूल के हेडमास्टर अरुणकुमार और शिक्षक विजयकुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. तमिलनाडु सरकार ने भी मामले का संज्ञान लिया है. आदि द्रविड़ार एवं जनजातीय समुदाय आयोग ने पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है. उन्होंने कमिश्नर मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है.



