
Suryakumar Yadav Post Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल रात भारतीय टीम (Team India) का सामना नामीबिया की टीम (Namibia Cricket Team) से हुआ. नामीबिया की टीम ने शुरुआत में बेहद शानदार खेल दिखाया, लेकिन अंत में उन्हें 93 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवरों में 116 रनों पर आलआउट हो गई.
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मैच के बाद अपने खिलाड़ियों के अलावा नामीबिया के गेंदबाजों का भी तारीफ़ किया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी है.
सूर्यकुमार यादव ने की भारतीय टीम के तारीफों के पूल
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद अपने खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“ये बल्लेबाजी के लिए इतनी आसान विकेट नहीं थी, लेकिन जिस तरह से ईशान और संजू ने शुरुआत की, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि ये बहुत आसान पिच है. दो-तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद शिवम और हार्दिक के बीच हुई साझेदारी काबिले तारीफ थी.”
वहीं नामीबिया के गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि
“गेंद थोड़ी रुक रही थी, लेकिन मैं नामीबिया के गेंदबाजों से कोई श्रेय नहीं छीनना चाहता. उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और वे पूरी योजना के साथ मैदान पर उतरे थे. हालांकि, हमारे लिए अच्छी बात ये रही कि अंत में हमने बेहतरीन फिनिश किया.”
पाकिस्तान को धमकाते हुए सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ़ की और पाकिस्तान को धमकाते हुए कहा कि
“बुमराह को अपने कोटे के पूरे चार ओवर फेंकते देखना हमारे लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है. उनकी टीम में वापसी सुखद है और वे अगले (पाकिस्तान के खिलाफ) मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”
वहीं सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पंड्या की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“हमारे लिए हर मैच बेहद अहम है. हमने शुरुआत थोड़ी धीमी की थी, लेकिन अब मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं. जिस तरह से हार्दिक ने आज मैन ऑफ द मैच वाला प्रदर्शन किया, वो टीम के लिए एक बड़ा बूस्ट है.”






