Wednesday, March 11, 2026
CricketIndiaTrending

सूर्यकुमार यादव ने धोनी को दिया विश्व कप 2026 जीताने का श्रेय, कहा “वो विश्व कप से पहले मुझसे मिले और कहा टीम…

सूर्यकुमार यादव ने धोनी को दिया विश्व कप 2026 जीताने का श्रेय, कहा “वो विश्व कप से पहले मुझसे मिले और कहा टीम…
सूर्यकुमार यादव ने धोनी को दिया विश्व कप 2026 जीताने का श्रेय, कहा “वो विश्व कप से पहले मुझसे मिले और कहा टीम…

भारतीय टीम (Team India) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को 96 रनों से हराकर आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम किया है. भारतीय टीम की जीत में अहम योगदान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का है, अब इस बात का खुलासा खुद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने किया है.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बताया कैसे पूर्व भारतीय कप्तान की वजह से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब महेंद्र सिंह धोनी की वजह से जीतने में सफल रहा है.

Suryakumar Yadav ने धोनी को दिया विश्व कप 2026 जीताने का श्रेय

भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने आईसीसी टी20 विश्व कप तीसरी बार जीता है, वहीं टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बनी है, जिसने अपने घर में ट्रॉफी जीती है और टी20 विश्व कप को डिफेंड किया है. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अब इस बात का खुलासा किया है कि उनकी टीम की जीत में महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा योगदान है.

सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे महेंद्र सिंह धोनी की मदद से उन्होंने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को डिफेंड किया है. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“धोनी ने उनसे कहा था कि टीम बहुत मजबूत है और खिलाड़ियों को सिर्फ साहस और आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा, जीत अपने आप मिल जाएगी.”

टी20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा है टीम इंडिया का सफर

भारतीय टीम ने इस टी20 विश्व कप की शुरुआत यूएसए के खिलाफ मैच से किया, जहां टीम ने सुपर 8 में पहले यूएसए फिर नामीबिया और उसके बाद पाकिस्तान को शिकस्त दी, वहीं अपने अंतिम सुपर 8 के मैच में भारत ने नीदरलैंड की टीम को हराया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद सुपर 8 के पहले ही मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के सामने शिकस्त झेलनी पड़ी.

भारतीय टीम ने इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई, वहीं सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, जबकि फाइनल में एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply