Friday, March 20, 2026
CrimeIndiaTrending

फर्श पर गिरा सूर्य प्रताप, पिस्टल ताने खड़ा मंजीत… वाराणसी UP कॉलेज का Video, छात्र का हत्यारा गिरफ्तार!

फर्श पर गिरा सूर्य प्रताप, पिस्टल ताने खड़ा मंजीत… वाराणसी UP कॉलेज का Video, छात्र का हत्यारा गिरफ्तार!
फर्श पर गिरा सूर्य प्रताप, पिस्टल ताने खड़ा मंजीत… वाराणसी UP कॉलेज का Video, छात्र का हत्यारा गिरफ्तार!

वाराणसी के यूपी कॉलेज में शुक्रवार को घटी एक वारदात से हड़कंप मच गया. यहां BSC सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात को कॉलेज में ही पढ़ने वाले BA सेंकड ईयर के छात्र मंजीत चौहान ने अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी मंजीत अपने दोस्त अनुज के साथ फरार हो गया. पुलिस ने मंजीत और अनुज पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है. इनमें से मुख्य आरोपी मंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वारदात का वीडियो आया सामने

वहीं इस बीच एक हत्या की इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो दिल-दहलाने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र जमीन पर पड़ा है, जबकि सिर पर टोपी लगाए खड़ा मंजीत चौहान पिस्टल को लोड कर रहा है. इस दौरान मंजीत काफी हड़बड़ाहट में दिख रहा है, जबकि सूर्य प्रपात के शरीर से कोई हलचल नहीं हो रही है. वहीं एक और वीडियो में मंजीत वारदात के बाद भागता हुआ दिख रहा है.

घटना से छात्रों में गुस्सा

फिलहाल दिनदहाड़े में हुई हत्या की इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ है. छात्रों में काफी गुस्सा है. छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ और पथराव भी किया. यही नहीं यूपी कॉलेज के गेट के सामने बैठकर प्रदर्शन भी किया. छात्रों की मांग है कि आरोपी और अनुज का एनकाउंर किया जाए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह और चीफ प्रॉक्टर का इस्तीफा हो. अगर ये मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी पहुंचे UP कॉलेज

छात्रों के गुस्से को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को यूपी कॉलेज में तैनात किया गया है. खुद वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. पुलिस की चार टीमें हत्यारोपी मंजीत चौहान और अनुज की तलाश में जुटी हैं. बताया जा रहा कि वारदात के बाद मंजीत अनुज की बाइक पर बैठकर भागा था, जबकि उसकी बाइक कैंपस में ही खड़ी थी, जिसे छात्रों ने तोड़ दिया.

आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार

वहीं वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को भी उसने झाड़ियों में फेंका था, जिसे पुलिस ने बरामद कर जांच के लिए भेजा. DCPO वरूणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी छात्र मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply