
नई दिल्ली। एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल हो गई थी, जिसमें के बाद बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने उनकी मदद के लिए कदम उठाए हैं. अब राजपाल की पत्नी राधा यादव ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज ने एक्टर का साथ दिया है. यह बयान उस दिन आया जब राजपाल ने चेक बाउंस के मामलों में तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर किया था.
एक्टर की पत्नी ने कहा शुक्रिया
एक एजेंसी से बात करते हुए राधा यादव ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जो उनकी मदद कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि किस-किस ने उन तक पहुंच बनाई है, तो राधा ने कहा, ‘सबने उनका साथ दिया है. इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है. जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबको बहुत-बहुत धन्यवाद.’
जब राजपाल यादव को मिली थी जान से मारने की धमकी, PAK से आया मैसेज
फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों ने राजपाल यादव के परिवार की आर्थिक मदद की है. साथ ही बाकियों से भी ऐसा करने की अपील की. एक्टर सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन, सिंगर गुरु रंधावा और म्यूजिक कंपोजर राव इंदरजीत यादव इसमें शामिल हैं. इस बीच सिंगर मीका सिंह भी सामने आए हैं.
मीका ने दिए 11 लाख रुपये
मीका ने एक पैपराजी अकाउंट के जरिए एक्टर की मदद करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, ‘राजपाल यादव जी के लिए, मैं इस मुश्किल समय में आपके साथ पूरी तरह खड़ा हूं. मैं एक छोटे से समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में 11 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं. आपने लाखों लोगों के चेहरों पर अनगिनत मुस्कान बिखेरी हैं, और आज हमारी बारी है कि हम आपके साथ खड़े हों. मैं फिल्म फ्रेटरनिटी के सभी लोगों से दिल से अपील करता हूं कि वे किसी भी रूप में आगे आएं और मदद करें. हम एक परिवार हैं, और हमें हमेशा अपने लोगों के लिए एकजुट रहना चाहिए. सम्मान और ताकत के साथ, मीका सिंह.’
क्यों जेल गए राजपाल?
राजपाल यादव ने 10 फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ में सरेंडर कर दिया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अपने कर्ज बकाया राशि चुकाने के लिए और समय मांगा था. एक्टर को लगभग 9 करोड़ रुपये चुकाने हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने हालिया फैसले में कहा कि राजपाल को उनके खिलाफ चल रहे सात मामलों में से प्रत्येक में 1.35 करोड़ रुपये चुकाने थे. कोर्ट ने निर्देश दिया कि हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा राशि को शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी किया जाए.
2010 में राजपाल ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए M/S मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. इसके बाद वो उधार के पैसे चुकाने में नाकाम होते रहे और बढ़ते-बढ़ते ये अमाउंट 9 करोड़ पहुंच गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक्टर ने यह कहकर सरेंडर किया था कि उनके पास उधार चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं.






