Friday, February 13, 2026
Gazab

अचानक बड़ी गिरावट… फिर बिखर गए सोना-चांदी, US से शुरुआत, जानिए कारण!..

अचानक बड़ी गिरावट… फिर बिखर गए सोना-चांदी, US से शुरुआत, जानिए कारण!..

नई दिल्‍ली. सोने और चांदी में बड़ी गिरावट एक बार फिर देखने को मिली है. गुरुवार देर रात मल्‍टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोना करीब 6500 रुपये टूट गया. चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट आई है और यह 26000 रुपये टूट गई.

उधर, इंटरनेशन मार्केट में भी सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को भी भारतीय कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट आ सकती है .

इंटरनेशनल स्‍तर पर सोना-चांदी बिखरे
12 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी दोनों के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली. खासकर अमेरिका (COMEX/Spot) में सोना लगभग 2.3–2.8% गिरकर लगभग $4,980–$4,940 प्रति औंस के करीब आ गया और चांदी में यह गिरावट और तेज थी. चांदी लगभग 8.8% तक की तेज गिरावट के बाद $75–$76 पर आ गई.

चांदी की कीमत 2 लाख 58 हजार! जानें कितना गिरा सोना? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्‍यों आई ये बड़ी गिरावट?
मज़बूत अमेरिकी रोज़गार डेटा और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कमजोर होने के बाद सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई. जिसके बाद निवेशकों ने इंटरनेशनल लेवल पर जोरदार बिकवाली की. वहीं इसका असर आज भारतीय बाजार में देखने को मिल सकता है.

कुछ एक्‍सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने और चांदी की कीमतें अभी भी ज्‍यादा हैं. ऐसे समय-समय पर गिरावट आ सकती है. हालांकि लॉन्‍गटर्म के लिहाज से सोना-चांदी में तेजी देखी जा सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि लॉन्‍गटर्म नजरिए के साथ गिरावट पर खरीदारी निवेशकों के लिए सही रणनीति हो सकती है.

गुरुवार को एमसीएक्‍स पर कारोबार बंद होने तक अप्रैल वायदा के लिए सोना 6455 रुपये या 4.07 फीसदी गिरकर 152300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी तरह, मार्च वायदा के लिए चांदी की कीमत 25882 रुपये या 9.84 प्रतिशत टूटकर 237136 रुपये प्रति किलो पर आ गई.

रिकॉर्ड हाई से सोना-चांदी कितना सस्‍ता?

29 जनवरी को एमसीएक्‍स पर चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये थी, जो अब 2.37 लाख रुपये पर आ चुकी है. इसका मतलब है कि चांदी अभी 1.83 लाख रुपये सस्‍ती है. वहीं सोने की बात करें तो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल 1.93 लाख रुपये है. ऐसे में सोने की कीमत 41 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply