Sunday, March 22, 2026
Cricket

SRH के नए कप्तान ईशान किशन से हुई उनके ही टीम के गेंदबाज की लड़ाई, हाथापाई करने पर उतरा गेंदबाज, देखें वीडियो

SRH के नए कप्तान ईशान किशन से हुई उनके ही टीम के गेंदबाज की लड़ाई, हाथापाई करने पर उतरा गेंदबाज, देखें वीडियो
SRH के नए कप्तान ईशान किशन से हुई उनके ही टीम के गेंदबाज की लड़ाई, हाथापाई करने पर उतरा गेंदबाज, देखें वीडियो

Ishan Kishan and Zeeshan Ansari: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम को अपना पहला मैच 28 मार्च को गत विजेता टीम आरसीबी टीम से होना है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने ही खिलाड़ियों को 2 ग्रुप में बांटा और अभ्यास मैच खेल रहे हैं.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाड़ियों की आपस में ही लड़ाई हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) की उनके ही टीम के गेंदबाज से लड़ाई हो गई है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Ishan Kishan के साथ क्यों हुई गेंदबाज की लड़ाई

21 मार्च को SRH टीम ने एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला, जहां मैदान पर थोड़ा तकरार वाला माहौल भी देखने को मिला. दरअसल, मैच के दौरान स्पिनर जीशान अंसारी (Zeeshan Ansari) ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को आउट करने के बाद काफी आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया. ये घटना सनराइजर्स B की पारी के 8वें ओवर में हुई, जब ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टोन तेजी से रन बना रहे थे.

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने उसी ओवर में 20 रन बटोर लिए थे, लेकिन जीशान अंसारी ने आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया. आमतौर पर ऐसे प्रैक्टिस मैचों में जश्न थोड़ा हल्का रहता है, लेकिन इस बार जीशान ने अलग ही अंदाज दिखाया और ईशान को पवेलियन जाने का इशारा कर दिया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की बातचीत भी हुई, हालांकि ईशान ने इसे बिल्कुल हल्के में लिया और मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर जाते नजर आए.

ईशान किशन को हाल ही में बनाया गया कप्तान

आईपीएल 2026 के शुरुआत से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) चोट की वजह से शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन को अपनी टीम का कप्तान बनाया है, वहीं अभिषेक शर्मा को अपनी टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना पहला मुकाबला ईशान किशन की कप्तानी में आरसीबी के खिलाफ खेलने वाली है. टीम के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं कप्तान ईशान किशन नंबर 3 पर खेलते नजर आएंगे, इस नंबर पर खेलते हुए उन्होंने भारत को हाल ही में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जिताया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply