Tuesday, February 24, 2026
Dharam

अपने दरवाजे परˈ रोज सुबह छिड़क दें ये पानी, मिलेंगे फ़ायदेˌ

अपने दरवाजे परˈ रोज सुबह छिड़क दें ये पानी, मिलेंगे फ़ायदेˌ

सभी देवी-देवताओं की पूजा में दीपक के साथ ही कर्पूर से भी आरती करने की परंपरा है। कर्पूर जलाने से निकलने वाला धुआं नकारात्मकता दूर करता है वातावरण को पवित्र बनाता है। ज्योतिष में कर्पूर के कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनसे धन की कमी भी दूर हो सकती है। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार कर्पूर के कुछ खास उपाय…

उपाय- 1

रोज सुबह गंगा जल में या साफ जल में कर्पूर मिलाएं और मेन गेट पर छिड़कें। इस उपाय से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। किसी की बुरी नजर नहीं लगती है।

उपाय- 2

रोज सूर्यास्त के समय कर्पूर जलाएं और पूरे घर में घुमाएं। तुलसी के पास भी कर्पूर जलाएं, आरती करें। घर के मंदिर में भी कर्पूर जलाएं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस उपाय लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

उपाय- 3

रोज शाम को बेडरुम में कर्पूर जलाने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।

उपाय- 4

बुधवार को घी, कर्पूर और मिश्री का दान करें। इस उपाय से भी निकट भविष्य में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय- 5

देवी-देवताओं की पूजा करते समय कर्पूर से आरती अवश्य करें। इस उपाय से पूजा भगवान की प्रसन्नता मिलती है।

आप यहां बताए गए कर्पूर के पांचों उपाय कर सकते हैं या कोई एक उपाय भी नियमित रूप से करते रहने से सकारात्मक फल मिल सकते हैं। मान्यता है कि कर्पूर घर में अवश्य रखना चाहिए, इससे घर के वास्तु दोष भी दूर हो सकते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply